Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व महापौर व अविनाश ग्रुप के फाउंडर संतोष सिंघानिया का निधन…. मुख्यमंत्री ने भी जताया निधन पर शोक….कल सुबह होगा अंतिम संस्कार

पूर्व महापौर व अविनाश ग्रुप के फाउंडर संतोष सिंघानिया का निधन…. मुख्यमंत्री ने भी जताया निधन पर शोक….कल सुबह होगा अंतिम संस्कार
X
By NPG News

रायपुर 19 अप्रैल 2020। पूर्व महापौर और अविनाश ग्रुप के फाउंडर संतोष सिंघानिया का आज निधन हो गया। रविवार करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय और लोगों की मदद में अग्रणी संतोष सिंघानिया राजधानी रायपुर के महापौर भी रहे थे। वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे संतोष सिंघानिया अविनाश ग्रुप के चेयरमैन आनंद सिंघानिया के पिता थे।

उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे गीतानगर रायपुर निवास से निकलेगी, मरवाड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। हालांकि मौजूदा गाइडलाइन की वजह से उनकी अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोग ही शामिल होंगे, लिहाजा शोक संतप्त परिवार ने अपील की है कि शुभचिंतक घर आकर श्रद्धांजलि देने के, वो फोन या अन्य माध्यमों से शोक जतायें।

वो राजनीति में भी सक्रिय थे और कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के बेहद करीबी थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी संतोष सिंघानिया के निधन पर शोक जताया है। ट्वीट कर उन्होंने अपनी शोक संवेदना में दिवंगत आत्मा की शांति की दुआ की है। काफी मिलनसार और अध्यात्मिक विचार के संतोष सिंघानिया रायपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके थे।

Next Story