IAS का निधन : पूर्व नौकरशाह शक्ति सिन्हा का दिल्ली में निधन, अटल बिहारी वाजपेयी के रहे थे निजी सचिव

नई दिल्ली 5 अक्टूबर 2021 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी शक्ति सिन्हा का सोमवार को निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आइपी एक्सटेंशन के आदिति अपार्टमेंट में रहने वाले शक्ति सिन्हा रविवार रात तक ठीकठाक थे। सोमवार सुबह वह समय पर नहीं उठे, तो उनके स्वजन उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शक्ति सिन्हा का जन्म 11 मई 1957 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। वह 1979 बैच के आइएएस अधिकारी थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वह काफी करीब थे। वर्ष 1998 से 2000 के बीच वह उनके निजी सचिव रहे थे। उन्होंने दिल्ली के ऊर्जा सचिव के रूप में भी काम किया था।
सेवानिवृत्ति के बाद भी शक्ति सिन्हा कई संस्थाओं में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन के महानिदेशक थे।
1979 बैच के आईएएस अधिकारी थे शक्ति सिन्हा
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक विनम्र और सरल, लेकिन विद्वान और बौद्धिक व्यक्ति… एक बड़ी क्षति. गहरी संवेदना. ओम. शक्ति सिन्हा 1979 बैच के आईएएस अधिकारी थे. वो नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (एनएमएमएल) के पूर्व निदेशक भी थे. प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने ट्वीट कर कहा कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया पूर्व नौकरशाह और तीन मूर्ति में नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी एंड म्यूजियम के पूर्व निदेशक, शिक्षाविद और लेखक शक्ति सिन्हा के असामयिक निधन से स्तब्ध है. सिन्हा कुछ दिन पहले ही पीसीआई में हुई एक चर्चा में शामिल हुए थे. हम उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हैं.
