Begin typing your search above and press return to search.

…इस राखी “बहन” सरोज पांडेय “भाई” भूपेश बघेल को राखी भेजना भूली…..महिला कांग्रेस ने साधा भाजपा सांसद पर निशाना, बोली- बहन तो बहुत स्वार्थी निकली….मनचाहा गिफ्ट मिला तो राखी भेजना भूल गयी

…इस राखी “बहन” सरोज पांडेय “भाई” भूपेश बघेल को राखी भेजना भूली…..महिला कांग्रेस ने साधा भाजपा सांसद पर निशाना, बोली- बहन तो बहुत स्वार्थी निकली….मनचाहा गिफ्ट मिला तो राखी भेजना भूल गयी
X
By NPG News

रायपुर 23 अगस्त 2021। पिछली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाई कहकर राखी भेजने वाली भाजपा सांसद सरोज पांडेय इस दफा राखी भेजना ही भूल गयी। अब कांग्रेस बीजेपी नेत्री को मौकापरस्त बहन कह रही है। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि जैसे ही सरोज पांडेय को मनचाहा तोहफा मिला, वो राखी भेजना भूल गयी। कांग्रेस नेत्री वंदना राजपूत ने सरोज पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ बहन अपने भाई को स्वार्थ सिद्ध करने के लिए राखी भेजती है और जैसे ही भाई उसे मनचाहा उपहार दे देता है तो दोबारा राखी भेजना भूल जाती है।

दरअसल पिछली बार भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने राखी के मौके पर राखी के साथ एक पत्र भी भेजा था और प्रदेश में शराबबंदी का तोहफा मांगा था।

इस पर मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर जवाब दिया था कि बहन सरोज पांडेय प्रदेश में शराबबंदी जरूर की जायेगी।

“बहन सरोज पांडेय जी! आज आपका भाई भूपेश आपसे वादा कर रहा है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी होकर रहेगी, हम सब इसकी तैयारी में लगे हैं। साथ ही आपका आभार इसलिए कि आपने आज पुनः प्रदेश के सामने ला दिया कि आपके भाई @drramansingh ने 15 साल तक आपके वादे को तोड़ा, आपकी बात नहीं मानी”

पिछले साल राखी के मौके पर राखी भेजने वाली सरोज पांडेय ने इस बार मुख्यमंत्री को राखी नहीं भेजी तो महिला कांग्रेस ने सरोज पांडेय पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पिछले वर्ष राखी पर जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षाबंधन के पर्व के लिए राखी भेज कर तुरंत गिफ्ट भी मांगा था, जबकि भाई-बहन के इस त्योहार में तो भाई अपने खुशी से आर्शीवाद स्वरूप उपहार देता ही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो हमेशा माता बहनों के सम्मान का उपहार दिया है। सरोज पांडे इसे राजनीति में अपने नंबर बढाने के लिये भाई बहन के राखी त्योहार का मजाक बनाने की बड़ी भूल की थी।

स्वार्थी बहन सरोज पांडे तो ऐसी बहन निकली जो अपने भाई सबके भाई भूपेश बघेल को राखी के दिन भूल गई इसलिये इस रक्षा बंधन त्यौहार मे राखी नहीं भेजी। कांग्रेस सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार ने तीन साल से भी कम अवधि में ऐतिहासिक निर्णय लिये जिसके कारण आज पुरखों के देखे सपनों के अनुरूप समृद्ध और मजबूत छत्तीसगढ़ बनने जा रहा है। सरोज पांडे भी इस बात को समझ गई होगी। इसलिये इस राखी में कुछ नही मांगी। भूपेश भाई ने छत्तीसगढ़ के लिये बहुत कुछ किया है।

Next Story