Begin typing your search above and press return to search.

विदेशी कालगर्ल : हाईटेक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़…. विदेशी लड़कियों सहित 6 गिरफ्तार… युवकों में एक बैंक का मैनेजर भी… WhatsApp पर फोटो पसंद कर होता था रेट तय

विदेशी कालगर्ल : हाईटेक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़…. विदेशी लड़कियों सहित 6 गिरफ्तार… युवकों में एक बैंक का मैनेजर भी… WhatsApp पर फोटो पसंद कर होता था रेट तय
X
By NPG News

भोपाल 21 जनवरी 2020। एक बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट में कई विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजधानी के इंद्र विहार कालोनी के किराये के मकान में जिस्म का ये कारोबार चल रहा था। पुलिस ने छापे के दौरान दो युवक और चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियां उज्बेकिस्तान और नेपाल की है। वहीं गिरफ्तार युवकों में एक बैंक का मैनेजर बताया जा रहा है।

इलाके में सेक्स रैकेट के संचालन की खबर लंबे समय से मिल रही थी, उसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इन लड़कियों से संपर्क का हाईटेक तरीका था, जिसमें पूरा सौदा व्हाट्सएप पर तय होता था। व्हाट्सएप पर ही तस्वीरें भेजी जाती थी और फिर लड़कियां पसंद आने पर उनकी कीमत लगती थी।

जांच में लड़कियों ने बताया कि प्रति घंटे 10 हजार से लेकर 40 हजार तक वो वसूलती थी, वहीं बाहर ले जाने पर लड़कियां दोगुना पैसा वसूला करती थी। ये बातें भी सामने आयी है कि ना सिर्फ नेपाल और उज्बेकिस्तान बल्कि अन्य देशों की लड़कियों से कनेक्शन जुड़ा है। पुलिस इस रैकेट के सरगना से पुछताछ कर रही है। माना जा राह ह कि कई सफेदपोश के नाम इस पूछताछ में सामने आ सकते हैं।

Next Story