6 माह से वेतन की राह ताक रहा शिक्षाकर्मी , न मिला वेतन, न हुआ संविलियन…… शिक्षक नेता विवेक दुबे से लगाई गुहार तो पहुंचा मामला अब कलेक्टर के पास !

रायपुर 27 सितम्बर 2021। प्रदेश में 1 शिक्षाकर्मी बीते 6 माह से बिना वेतन के काम कर रहा है और तमाम प्रयासों के बाद भी उसे वेतन नहीं मिल सका है ऐसा नहीं है कि उसने अपने वेतन के लिए प्रयास नहीं किया है कई बार लिखित और मौखिक आवेदन करने के बाद भी शिक्षाकर्मी को कोरबा जिला पंचायत से न्याय नहीं मिल सका इसके बाद मजबूर होकर उसने शिक्षक संगठन का दरवाजा खटखटाया है जैसे ही मामले की जानकारी लिखित पत्र के रूप में सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे के पास पहुंची उन्होंने तत्काल मामले से जिला कलेक्टर को अवगत करा दिया है।
क्या है पूरा मामला
आज भी ऐसे सैकड़ों कर्मचारी हैं जिनका संविलियन स्कूल शिक्षा विभाग में नहीं हो सका है और वह अपने 2 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद भी संविलियन की राह देख रहे हैं, दरअसल अलग-अलग समय पर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले कई शिक्षक ऐसे थे जिनका 1 नवंबर 2020 की स्थिति में 2 वर्ष पूर्ण नहीं हुआ था और वह संविलियन से वंचित हो गए थे । अब उनका 2 वर्ष पूर्ण हो चुका है किंतु शासन की तरफ से कोई स्पष्ट आदेश नहीं निकाला गया है जिसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग में उनका संविलियन नहीं हो पा रहा है जबकि स्वयं सर्व शिक्षक संघ ही कई बार उच्च कार्यालय को इस विषय में पत्राचार कर चुका है बावजूद इसके राज्य स्तर से कोई पहल नही हुई । संविलियन की राह देख रहे शिक्षाकर्मियों में कोरबा जिले के कोरबा ब्लॉक में ही कार्यरत नंदकिशोर देवांगन भी है जिसे मार्च 2021 के बाद आज तक वेतन भुगतान किया ही नहीं गया है इसकी वह विधिवत सूचना जिला पंचायत कोरबा, जनपद पंचायत कोरबा और विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोरबा को भी दे दूं का है बावजूद इसके आज तक उसे वेतन भुगतान नहीं किया गया है थक हारकर उसने मामले की शिकायत शिक्षक संगठन के मुखिया विवेक दुबे से की है जिसके बाद अब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है ।
जनपद पंचायत की बड़ी लापरवाही , उच्च कार्यालय को मामले से करा दिया गया है अवगत- विवेक दुबे
चाहे किसी भी कारण से वेतन भुगतान क्यों न रुका हो यह अपने आप में एक बहुत बड़ी चूक है क्योंकि यदि एक शिक्षक को 6 माह से वेतन नहीं मिला है तो वह अपने परिवार का भरण पोषण कैसे कर रहा होगा और किस प्रकार की स्थिति में होगा इसकी कल्पना आसानी से की जा सकती है । मैंने मामले की लिखित शिकायत जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से की है और उम्मीद है कि हमारे शिक्षाकर्मी साथी को जल्द ही वेतन भुगतान होगा , साथ ही सभी के संविलियन के लिए एक बार फिर से विभाग को पत्राचार किया गया है । – विवेक दुबे , प्रदेश अध्यक्ष , सर्व शिक्षक संघ
