Begin typing your search above and press return to search.

दिवंगत शिक्षक दम्पति के मासूम बच्चों को 3.50 लाख का फिक्स डिपाजिट, संयुक्त शिक्षक संघ की पहल पर डीईओ के कर कमलों से सौंपा गया

दिवंगत शिक्षक दम्पति के मासूम बच्चों को 3.50 लाख का फिक्स डिपाजिट, संयुक्त शिक्षक संघ की पहल पर डीईओ के कर कमलों से सौंपा गया
X
By NPG News

रायपुर 5 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ शिक्षा और शिक्षक हित के साथ-साथ मानवीय और सामाजिक सरोकार के कार्यों को लगातार करते आ रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला रायगढ़ द्वारा कोरोना कॉल में बस्तर में कार्यरत ग्राम औरदा (पुसौर) के मूल निवासी श्री भागीरथी ओगरे शिक्षक सपत्नीक दिवंगत होने पर उनकी 5 वर्ष की बच्ची तथा 2 वर्ष के मासूम बेटे के लिए तात्कालिक सहयोग के साथ-साथ बच्चों के भविष्य के लिए सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, संघ उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला के मार्गदर्शन, जिलाध्यक्ष राजकमल पटेल के अगुवाई, वि.ख. अध्यक्ष पुसौर महीपाल दास महंत व संघ पदाधिकारियों के विशेष प्रयास से बच्चे एवं उसकी एकमात्र पालक दादी के संयुक्त नाम से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा पुसौर में खाता खुलवाया गया। संघ की अपील व पहल पर खाते में संघ पदाधिकारीयो, शिक्षकों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों आदि के द्वारा अपना सहयोग राशि दिया गया। यह राशि ₹ 3,88,991 रुपये जमा हुआ। जिसका 3.50 लाख रुपये को बच्चों के नाम से फिक्स डिपाजिट कराया गया, जो बच्चों के बालिक होने पर उन्हें प्राप्त होगा और इसका 1668/- रु ब्याज प्रति माह बच्चों को मिलता रहेगा।
साढ़े तीन लाख के इस फिक्स डिपाजिट को जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. आदित्य के द्वारा, जिला परियोजना अधिकारी के. आर. देवांगन, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर दिनेश पटेल, स्थानीय ग्राम सरपंच शुक्लाम्बर सारथी व संघ पदाधिकारियो की उपस्थिति में 4 सितंबर 2021 को बच्चों के घर जाकर सौंपते हुवे उनके कुशल क्षेम की जानकारी लेकर उन्हें भविष्य में भी सहयोग का आश्वाशन दिया गया। संघ द्वारा बच्चों को मिठाई, फल, बिस्किट आदि प्रदान किया गया। डीईओ सर द्वारा बुके देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
इस मानवीय कार्य मे सहयोग करने वाले समस्त महानुभावो का संघ ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस अवसर पर आर. पी. आदित्य (जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़), आर. के. देवांगन (जिला परियोजना अधिकारी रायगढ़), दिनेश पटेल (विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुसौर), शुक्लाम्बर सारथी सरपंच, गिरजा शंकर शुक्ला (उप प्रांताध्यक्ष), राज कमल पटेल (जिला अध्यक्ष), शैलेंद्र मिश्रा (जिला प्रवक्ता एवं मीडिया) प्रभारी, श्री सूरज प्रकाश कश्यप (जिला सचिव), महिपाल दास महंत (वि.ख. अध्यक्ष पुसौर), सौरभ पटेल (वि.ख. अध्यक्ष रायगढ), मुरलीधर गुप्ता, शांतनु पंडा, दुरेंद्र नायक, रामानंद चौहान, जयशंकर सिदार, रतिराम ओगरे, विष्णु महानंदिया, बी. आर. यादव, मनोहर देहरी, नरेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Next Story