Begin typing your search above and press return to search.

मकर-मीन-मिथुन सहित पांच राशियों को होगा लाभ…आमदनी और सेहत दोनों रहेंगी अच्छी, लेकिन इनको रह सकती है उलझन

मकर-मीन-मिथुन सहित पांच राशियों को होगा लाभ…आमदनी और सेहत दोनों रहेंगी अच्छी, लेकिन इनको रह सकती है उलझन
X
By NPG News

रायपुर 23 अप्रैल 2021.आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे कामदा एकादशी कहते हैं। इस दन सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के दिमाग में नए-नए आईडिया सकते हैं। कामकाज में आपका खूब मन लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। कई मामलों में किस्मत साथ देगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोग सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आपके प्रयास सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सरकारी कामकाज से लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि
आज आपके घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। ऑफिस में आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा। भाई बहनों का के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। आज खाली समय में आप घर पर सभी अधूरे कार्य निपटा सकते हैं और कुछ शॉपिंग भी करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति संकट में आ सकती हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रहे व्यवधान समाप्त होंगे।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आप के शत्रु भी आपके सामने हितेषी बनेंगे, लेकिन पीछे गड़बड़ कर सकते हैं। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच में आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे। छात्रों को कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, इसलिए पढ़ाई-लिखाई एकाग्रता के साथ करें। यदि कोई नई संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ व्यक्त करेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। आपने अपने व्यापार में जितनी मेहनत की होगी, उतना फल ना मिलने से आप निराश नजर आएंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में संयम व सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में जब भी धन लाभ की संभावना बनेगी, तभी कुछ ना कुछ व्यवधान उत्पन्न हो जाएंगे, इसलिए किसी को भी उधार देने से बचें। सायंकाल के समय आपके मित्रों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने आसपास के लोगों से टकराव की नौबत को ना आने दें।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर भी कार्य कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले में किसी जरूरी कागज के कारण आज कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, फिर भी आपको अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान को पुण्य कार्य करते देख आज मन में खुशी का भाव रहेगा। जीवनसाथी यदि कोई विवाद चल रहा था, वह भी आज समाप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज परिवार के सदस्य आपकी टालमटोल वाली नीति से नाराज हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने सभी कार्य को पूरा करने के लिए समय निकालना ही होगा। आज के दिन आपके अंदर धार्मिक भावनाओं का उदय होगा, जिससे आप कुछ समय पूजा पाठ में भी व्यतीत करेंगे। यदि नौकरी का व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो आगे चलकर आपको इसका लाभ होगा और काम में नई जान आएगी। आज आपकी किसी बाहरी व्यक्ति से नोक झोंक हो सकती हैं, लेकिन आप व्यर्थ के विवादों में ना पड़ें। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि
आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि स्वास्थ्य में कोई कमी आ रही थी, तो वह आज बढ़ सकती है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में भी कार्य करते समय आज सावधानी और सतर्कता बरतें क्योंकि शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। यदि आप कोई बैंक लोन अथवा उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप धन कमाने के लिए पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी समय निकाल लेंगे। बिजनेस के मामले में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो अपने पिताजी की सलाह ले कर ही उठाएं।

मकर राशि
आज का दिन आपके परिवार में खुशियां लेकर आएगा। यदि आपके भाई व बहन के विवाह में समस्या आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें आपको भरपूर लाभ होगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई फैसला आज आपको लेना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज ईमानदारी से कार्य करना होगा और अपने निर्धारित नियमों का ध्यान रखना होगा। रोजमर्रा के घरेलू कार्य को निपटाने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर के खान पीन से परहेज रखें क्योंकि पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र मे जल्दबाजी मे कोई कार्य नहीं करना है अन्यथा कोई भूल हो सकती है, इसलिए सोच समझकर हर काम करें। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक से खराब हो सकता है। बाहर जाने से पहले अपनी सुरक्षा के पूरे इंतजाम करके जाएं। संतान के विवाह संबंधी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, इसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में कोई जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। इसमें आपको अपने भाई बहनों का भी सहयोग मिलेगा। आज आप के खर्चे अधिक होंगे, लेकिन आमदनी थोड़ी कम होगी, फिर भी आप की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके परिवार में चल रहे विवाद को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से ठीक किया जा सकता है, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। यदि आज कोई बड़ा काम करने का मन हो, तो अपने परिवार के सदस्यों की सलाह अवश्य लें, इसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी।

Next Story