Begin typing your search above and press return to search.

करण जौहर की फ़िल्म Takht का फर्स्ट टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

करण जौहर की फ़िल्म Takht का फर्स्ट टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
X
By NPG News

मुंबई 1 फरवरी 2020। करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म तख्त का फर्स्ट टीजर रिलीज हो गया है। वीडियो में एक सुनहरा राजसी तख्त दिखाया गया है जिसके बैकग्राउंड में वॉयस ओवर है। टीजर में बोला जा रहा है, मुगल शहजादों के लिए तख्त का रास्ता अपनों के ताबूत से होकर जाता था। अगर ये रास्ता मोहब्बत से होकर जाता… तो शायद हिंदुस्तान का इतिहास कुछ और होता।

यह टीजर काफी छोटा, लेकिन अट्रैक्टेड है। रणवीर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, पेश करते हैं ‘तख्त’। बता दें कि फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स हैं।

Next Story