Begin typing your search above and press return to search.

पहले रेप फिर गैंगरेपः जेल में बंद गैंगरेप के आरोपी के खिलाफ नाबालिग ने दर्ज कराई FIR, पिता के बीमारी का हवाला देकर किया रेप…बताने पर दी जान से मारने की धमकी…

पहले रेप फिर गैंगरेपः जेल में बंद गैंगरेप के आरोपी के खिलाफ नाबालिग ने दर्ज कराई FIR, पिता के बीमारी का हवाला देकर किया रेप…बताने पर दी जान से मारने की धमकी…
X
By NPG News

रायपुर 21 अगस्त 2021। गैंगरेप के आरोप में बंद आरोपी पर अब एक नाबालिग लड़की ने बलात्कार का केस दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गयी है। आरोपी का नाम सुनील साहू है, जो मंदिर हसौद इलाके का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, नवागांव निवासी 16 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि, चार माह पूर्व उसके पिता के साथ काम करने वाला आरोपी सुनील साहू उसके घर आया था। आरोपी ने उसके पिता की तबीयत काम के दौरान खराब होने की बात कही और उसे अपने साथ चलने को कहा। नाबालिग पीड़िता आरोपी की बातों में आकर उसके साथ स्कूटी में चली गयी। इस दौरान आरापी ने ग्राम छतौना के पास एक सुनसान फैक्ट्री में लेजाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
डर की वहज से चार माह तक पीड़िता ने खुद के साथ हुई आपबीती की शिकायत किसी से नहीं की। गैंगरेप के एक मामले में आरोपी जब जेल चला गया तो पीड़िता ने अब हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और आरोपी के खिलाफ मंदिर हसौद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
बता दें, आरोपी सुनील साहू जून 2021 में चावल दिलाने के नाम पर अपने साथी के साथ मिलकर एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुनील और उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। फिलहाल आरोपी सुनील साहू गैंगरेप के मामले में अभी जेल में बंद है।

Next Story