Begin typing your search above and press return to search.

पहले चलाई गोली फिर मारा चाकू: राजधानी में मामूली विवाद पर मार दी गोली, मिसफायर होने पर आरोपियों ने युवक को चाकू से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पहले चलाई गोली फिर मारा चाकू: राजधानी में मामूली विवाद पर मार दी गोली, मिसफायर होने पर आरोपियों ने युवक को चाकू से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
X
By NPG News

रायपुर 18 सितंबर 2021। राजधानी के खमतराई इलाके में मामूली विवाद में तीन आरोपियों ने एक युवक पर गोली चला दी है। गोली मिसफायर होने के बाद आरोपियों ने पीड़ित युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया है।
घटना खमतराई इलाके जूटमिल के पास की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित वीरेंद्र रात्रे का आरोपी जग्गा, भरत वर्मा और सिद्धू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपियों में भरत नाम के युवक ने पाने पास रखे कट्टे से वीरेंद्र पर फायर कर दिया। ये तो गनीमत रही कि, कट्टे से निकली गोली मिसफायर हो गई और पीड़ित बच गया। इसके बाद आरोपी भरत ने अपने पास रखे चाकू से से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र के पेट और सिर में गंभीर चोट आई है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपी जग्गा और भरत वर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Next Story