Begin typing your search above and press return to search.

यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, आठ लोगों की मौत, हथियारों से लैस छात्र ने चला दी अंधाधुंध गोली, कारण अज्ञात

यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, आठ लोगों की मौत, हथियारों से लैस छात्र ने चला दी अंधाधुंध गोली, कारण अज्ञात
X
By NPG News

मास्को, 20 सितंबर। यूनिवर्सिटी में गोलीबारी से आज आठ लोगों की मौत हो गई। गोली चलाने वाला छात्र बताया जा रहा है। उसने फायर क्यों की, इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में सोमवार को बड़ी वारदात हुई। यहां हथियारों से लैस एक हमलावार विश्वविद्यालय में घुस आया और छात्रों पर गोलियां चला दीं। गोलियां की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगे। इस हमले में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया है। उसकी पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के रूप में हुई है। वह छात्र है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह हमला किस मकसद से किया गया। सुरक्षाबलों का कहना है कि हमलावर का इरादा खतरनाकर था। क्योंकि उसके पास से खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं।

Next Story