Begin typing your search above and press return to search.

CG-बर्थडे पार्टी में फायरिंगः जन्मदिन पार्टी के दौरान युवक ने की फायरिंग, हुई मौत…पुलिस जांच में जुटी

CG-बर्थडे पार्टी में फायरिंगः जन्मदिन पार्टी के दौरान युवक ने की फायरिंग, हुई मौत…पुलिस जांच में जुटी
X
By NPG News

दूर्ग 23 अगस्त 2021। बर्थडे के दौरान बर्थडे बाॅय को बंदूक से खेलना महंगा पड़ गया है। जन्मदिन पार्टी के दौरान बंदूक से चली गोली से युवक की मौत हो गयी है। युवक अपने दोस्तों के साथ अपना 18वां जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई और उसकी मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम संजय सिंह था।
जानकारी के मुताबिक भिलाई के जवाहर नगर निवासी रोहन सिंह राजपूत का रविवार को बर्थडे था। अपने बर्थडे में अपने दोस्तों को घर पर बुलाकर वो पार्टी कर रहा था। इस दौरान घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक को निकालकर हर्ष फायर करने के दौरान लोड-अनलोड करते समय बंदूक से गोली चल गई और उसके जांघ में घुस गई। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालात में रोहन को भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा हैं कि मृतक इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास किया था। मृतक के पिता जबलपुर में एक कंपनी में जाॅब करते है और उन्हीं के नाम पर ये बंदूक थी। फिलहाल इस पूरे मामले में पार्टी में शामिल दोस्तों और परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Next Story