Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन में भाजपा नेताओं पर FIR : स्थापना दिवस मनाना कई भाजपा नेताओं को पड़ा महंगा… नियम तोड़ने के आरोप में पूर्व संसदीय सचिव सहित दर्जन भर भाजपा नेता पर गैर जमानती धाराओं पर मामला दर्ज…

लॉकडाउन में भाजपा नेताओं पर FIR : स्थापना दिवस मनाना कई भाजपा नेताओं को पड़ा महंगा… नियम तोड़ने के आरोप में पूर्व संसदीय सचिव सहित दर्जन भर भाजपा नेता पर गैर जमानती धाराओं पर मामला दर्ज…
X
By NPG News

बेमेतरा 6 अप्रैल 2020। स्थापना दिवस मनाना आज कई भाजपाईयों को महंगा पड़ गया। लाकडाउन नियमों की अवहेलना के आरोप में पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज किया है। जिन भाजपा नेताओं पर केस दर्ज किया गया है, उनमें पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकर अनुज साहू, ईश्वर शर्मा सहित कई भाजपा नेता शामिल हैं। आरोप है कि इन नेताओं ने अहिवारा के बेरला तिराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के सामने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया।

कमाल की बात ये रही कि इनलोगों ने स्थापना दिवस की तस्वीरें सोशल मीडिया और व्हाटसएप ग्रुपों में भी शेयर की थी, जिसके बाद नंदिनी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने इसकी शिकायत थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने लिखित शिकायत पर करी एक दर्जन से ज्यादा भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनलोगों पर लॉकडाउन के दौरान एक जगह एकत्रित होने और समारोह आयोजित करने का आरोप है। हालांकि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Next Story