Begin typing your search above and press return to search.

गणेश आचार्य पर FIR दर्ज, महिला ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप…

गणेश आचार्य पर FIR दर्ज, महिला ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप…
X
By NPG News

मुंबई 5 फरवरी 2020. बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को लेकर लगातार निगेटिव खबरें आ रही हैं। उनकी नेगेटिव खबरों को देखकर लग रहा है कि वह जल्द ही किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। क्योंकि एक बार फिर से उनके खिलाफ अंबोली पुलिस में FIR दर्ज हुई है। इससे पहले गणेश आचार्य पर दो और महिलाओं ने कई आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

महिलाओं का कहना था कि आचार्य उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम से वंचित कर रहे हैं और उनसे कमीशन की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, महिला ने आचार्य पर जबरदस्ती एडल्ट फिल्में देखने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया। अब एक और महिला आचार्य के खिलाफ सामने आई हैं। उन्होंने आचार्य पर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है, हालांकि गणेश आचार्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। गणेश के मुताबिक जब से वो जनरल सेक्रेटी बने हैं और गलत चीजों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं तो कुछ लोग उनके खिलाफ हो गए हैं।

एंजेसी पीटीआई की ट्वीट के अनुसार, बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ एक महिला ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। ‘मिड डे’ से बात करते हुए इस महिला ने बताया कि 90 के दशक में गणेश आचार्य ने जालसाजी के तहत होटल रूम बुलाया और जबरदस्ती की। जब उस महिला ने विरोध करने की कोशिश की तो उसे बेड पर धकेल कj गलत व्यवहार करने लगे।

Next Story