Begin typing your search above and press return to search.

चार मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता… कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने 4-4 लाख की राशि की स्वीकृत…

चार मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता… कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने 4-4 लाख की राशि की स्वीकृत…
X
By NPG News

धमतरी 25 अगस्त 2020. प्राकृतिक आपदा से जिले के नगरी विकासखण्ड के चार मृतक के परिजनों को कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आरबीसी 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम हरदीभाठा निवासी बुधलाल मरकाम की पानी में डूबने से 18 मार्च 2019 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनकी पत्नी जयंती मरकाम को आरबीसी 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

ग्राम कोंगेरा (बिरगुड़ी) निवासी बंदनसिंग नेताम की पानी में डूबने से सात अप्रैल 2020 को मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप पत्नी गीता बाई नेताम को आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया। इसी तरह ग्राम गोविन्दपुर के दम्पत्ति रामनाथ नेताम और मंगली बाई नेताम की आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से 15 मई 2020 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनके पुत्र/पुत्री क्रमश राधेलाल नेताम, श्यामलाल, रजनीबाई को, प्रत्येक मृतक चार-चार लाख रूपए के हिसाब से कुल आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि आर.बी.सी. 6-4 के तहत स्वीकृत किया गया है.

Next Story