Begin typing your search above and press return to search.

फाइनल एग्जिट पोल : कांग्रेस-RJD की महागठबंधन बिहार में बनायेगी सरकार…. नीतीश कुमार-बीजेपी की विदाई तय… लालू के लाल तेजस्वी का सीएम बनना भी एग्जिट पोल में पक्का … सारे चैनलों का फाइनल एग्जिट पोल देखिये

फाइनल एग्जिट पोल : कांग्रेस-RJD की महागठबंधन बिहार में बनायेगी सरकार…. नीतीश कुमार-बीजेपी की विदाई तय… लालू के लाल तेजस्वी का सीएम बनना भी एग्जिट पोल में पक्का … सारे चैनलों का फाइनल एग्जिट पोल देखिये
X
By NPG News

रायपुर 7 नवंबर 2020। बिहार चुनाव में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। एग्जिट पोल ने नीतीश सरकार की बिहार से विदाई कर दी है। हालांकि फाइनल नतीजा तो 10 को आयेगा, लेकिन अलग-अलग चैनलों के सर्वे में बिहार में आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन की बिहार में सरकार पक्की कर दी है। तेजस्वी यादव बिहार के अगले सीएम बन सकते हैं। वहीं नीतीश और बीजेपी के एनडीए का गठबंधन 100 का आंकड़ा भी नहीं पहुंच पा रहा है। अलग-अलग चैनलों के सर्वे में न्यूज 18 और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटें मिल सकती हैं तो एनडीए 55 सीटों पर सिमट सकती है, अन्य के खाते में 8 सीटें जात सकती हैं। टाइम्स नाउ-सी वोटर के मुताबिक, आरजेडी 120 सीटें जीत सकती है तो एनडीए के खाते में 116 सीटें आ सकती हैं। लोजपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। न्यूज 18 और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटें मिल सकती हैं तो एनडीए 55 सीटों पर सिमट सकती है, अन्य के खाते में 8 सीटें जात सकती हैं।

रिपब्लिक जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सकती है। एनडीए को 37-39 फीसदी वोट के साथ 91-117 सीटें मिल सकती हैं तो महागठबंधन 40-43 फीसदी वोट शेयर के साथ 118-138 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। लोजपा को 7-9 फीसदी वोट और 5-8 सीटों पर जीत के साथ संतोष करना होगा। अन्य को 11-14 वोट मिलेंगे तो 3-6 सीटों पर जीत हासिल होगी।

बिहार

Channel/Agency जेडीयू+ आरजेडी+ लोजपा अन्य
जन की बात 91-117 118-138 5-8 3-6
एबीपी-सी वोटर 104-128 108-131 1-3 4-8
न्यूज 18- टुडेज चाणक्या 55 180 8
इंडिया टुडे-एक्सिस 69-91 139-161 03-05 6-10
Next Story