Begin typing your search above and press return to search.
CBI मुख्यालय में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर…. आग पर काबू पाने का काम जारी

नईदिल्ली 8 जुलाई 2021. दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुट गई हैं. सीबीआई का ये मुख्यालय दिल्ली के लोधी रोड पर है. आग कैसे लगी है, किस फ्लोर पर लगी है इसकी जानकारी मिलना बाकी है. गौरतलब है कि सीबीआई के हेडक्वार्टर में तमाम ज़रूरी कागज़ात मौजूद होते हैं, ऐसे में इस आग से क्या नुकसान हुआ है और इसके पीछे कारण क्या है, इसपर हर किसी की नज़र है.
Next Story
