Begin typing your search above and press return to search.

Vastu Vigyan : घर में क्लेश की वजह है ये, जानिए इनसे कैसे बचें, ताकि जीवन रहें आनंदित

Vastu Vigyan घर में होने वाले कलह का कारण कई बार वास्तु दोष भी हो सकता है। किन वास्तु दोष के होने के कारण आपके घर में कलह रह सकता है।

Vastu Vigyan : घर में क्लेश की वजह है ये, जानिए इनसे कैसे बचें, ताकि  जीवन रहें आनंदित
X
By Shanti Suman

Vastu Vigyan वास्तु का बहुत अधिक महत्व है और ऐसा माना जाता है की यदि आप वास्तु के अनुसार काम करते हैं तो इससे आपके घर में सुख समृद्धि, शांति, स्नेह, खुशियां, धन आदि का वास होता है। लेकिन कई बार धन और सभी सुविधाओं के होते हुए भी घर में शांति नहीं होती है हमेशा कलह रहता है। और जब घर में कलह रहता है तो कोई भी सुविधा आपको खुश नहीं रख सकती है।लेकिन यदि आप वास्तु को मानते हैं तो आपको यह भी पता होगा की वास्तु आपके घर, काम काज सभी पर असर डालता है।

घर में कलह होने के बहुत कारण होते हैं। इसके लिए वास्तु दोष, ग्रह दोष भी जिम्मेदार होते हैं. घर का रंग, घर की ऊर्जा और घर में रहने वाले लोग, सही हों तो घर में सुख शांति बनी रहती है। अगर इनमें से कोई एक भी ठीक ना हो तो घर में कलह क्लेश होता रहता है। घर में कलह को दूर करने के लिए सबसे पहले घर के रंगों को ठीक करना होगा।ऐसे में आपके घर में होने वाले कलह का कारण कई बार वास्तु दोष भी हो सकता है। किन वास्तु दोष के होने के कारण आपके घर में कलह रह सकता है।

घर में कलह दूर करने का वास्तु के उपाय

  • बाथरूम में या वॉश बेसिन के नल से पानी नहीं टपकना चाहिए। ये भी वास्तु दोष से जुड़ा होता है। घर में टूटा कांच और बिखरा हुआ सामान नेगेटिव एनर्जी फैलता है। इससे परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
    यदि आपके घर में कांटेदार पौधे हैं तो वास्तु के अनुसार यह घर में नेगेटिव एनर्जी को पैदा करते हैं। जिससे घर में कलह रहता है ऐसे में आपको कांटेदार किसी भी पौधे को घर में रखने से बचना चाहिए।
  • घर में टूटा हुआ कांच रखना भी वास्तु के अनुसार अशुभ होता है और यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करते हैं। जिससे घर में कलह रहता है ऐसे में आपको गलती से भी घर में टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए।
  • आपके घर के मुख्य द्वार के पास कभी भी सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए क्योंकि यदि ऐसा होता है तो आपके घर में वास्तु दोष उत्त्पन्न होता है। जिससे आपके घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता है।
  • आपके घर में यदि कोई फोटो लगा है, पेंटिंग लगी है तो याद रखें की वो चित्र युद्ध के नहीं हो, लड़ाई झगडे के नहीं हो साथ ही किसी खतरनाक जानवर के भी नहीं हो। क्योंकि यह सभी घर में नेगेटिव एनर्जी को पैदा करते हैं। जिससे घर में कलेश रहता है।
  • यदि आपके घर में कोई आवाज़ करता हुआ दरवाज़ा है तो आपको उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लेना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार यह भी शुभ नहीं होता है। और इसके कारण घर में कलह रहता है और कई बार तो बिना किसी कारण ही घर में अनबन का माहौल रहता है।
  • आपके सोने वाले कमरे में पलंग के सामने आइना या ड्रैसिंग टेबल बिल्कुल नहीं होना चाहिए। क्योंकि वास्तु के हिसाब से यह अशुभ माना जाता है। यदि आपके घर में ऐसा होता है तो आपके घर में हमेशा कैलाश रहता है।
  • आपके घर में कभी भी बंद घडी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे वास्तुदोष उत्त्पन्न होता है। और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे घर में झगडे होते हैं। ऐसे में आपको घर में कभी भी बंद घडी नहीं रखनी चाहिए।
  • आपके घर में कभी भी दक्षिण पूर्व दिशा में रसोई नहीं होनी चाहिए और यदि ऐसा है तो यह वास्तुदोष का कारण होता है। और इसी कारण आपके घर में कलह रहता है और कई बार यह विकराल रूप भी ले सकता है।
  • यदि आप अपने घर का कचरा उत्तरपूर्व दिशा में रखते हैं तो यह भी सही नहीं होता है क्योंकि इसके कारण भी घर में हमेशा कलह का माहौल बना रहता है। साथ ही घर के सभी सदस्यों के बीच हमेशा मनमुटाव भी रहता है।
  • अधिकतर सभी घरों में एक स्टोर रूम होता है जहां आप अपने घर के खराब व् टूटा फूटा सामान रखते हैं। लेकिन ध्यान रखें की आपके घर का स्टोर रूम उत्तर पूर्व कोने में नहीं होना चाहिए। क्योंकि यदि ऐसा होता है तो इसकी वजह से भी घर के सदस्यों के बीच कलेश बना रहता है।
  • अपने घर में टूटे हुए जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए और न ही घर में जूते चप्पलों को अव्यवस्थित रखना चाहिए। क्योंकि यदि आपके घर में जूते चप्पल हमेशा बिखरे रहते हैं या फिर आपके घर में टूटे हुए जूते चप्पल होते हैं तो इसकी वजह से घर में नेगेटिव एनर्जी रहती है जिसकी वजह से आपके घर में कलेश रहता है।
  • घर में कलह रह सकता है। ऐसे में आपको इन सभी वास्तु दोष को कम करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आपके घर में सुख शांति का वास हो सकें। और आपके घर में कलह होने बजाय खुशियां रहें।
  • घर में ज्यादातर हल्के और खूबसूरत रंगों का ही प्रयोग करें. हो सके तो लिविंग एरिया में हल्के पीले, गुलाबी या हरे रंग का ही प्रयोग करें।बेड रूम में गुलाबी, बैगनी या हरे रंग के हल्के शेड्स का प्रयोग करें और छत का रंग हर हाल में सफेद ही रखें।
Next Story