Begin typing your search above and press return to search.

Trending New Colours For Ladies Wear: दिवाली में ट्राई कीजिए लड्डू पीला कलर या कलेजी या माउस कलर? लोग कहेंगे, So Beautiful, So Amezing...

Trending New Colours For Ladies Wear: दिवाली में ट्राई कीजिए लड्डू पीला कलर या कलेजी या माउस कलर? लोग कहेंगे, So Beautiful, So Amezing...
X
By Divya Singh

Trending New Colours For Ladies Wear: लेडीज़ फैशन की तो बात ही निराली है। कब क्या ट्रैंड बन जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही नया ट्रैंड इन दिनों लेडीज़ वियर के कलर में दिखाई दे रहा है। दिखाई क्या दे रहा है, असल में आंधी आई हुई है। इंस्टाग्राम हो या यू ट्यूब, बस इन्हीं कलर्स की बात हो रही है। तो अगर आप भी ट्रैंड्स को फाॅलो करने का शौक रखती हैं तो इस दीवाली इन कलर्स को ट्राई कर सकती हैं और काॅम्प्लिमेंट में सुन सकती हैं ... सो ब्यूटीफुल, सो अमेजिंग... जस्ट लुकिंग लाइक अ वाॅओ।

ऐसा है लड्डू पीला कलर

लड्डू पीला कलर बेसिकली यलो ही है। ब्राइट- शाइन करता यलो कलर लेडीज़ के लुक को एनहेंस करने, फेस्टिव टच देने के लिए परफेक्ट बनाता है। फैशन डिज़ाइनर शुभागता शर्मा कहती हैं कि लड्डू वाला पीला कलर इस समय बहुत डिमांड में है। इंस्टा की आंधी में सब उसी कलर की ड्रेस ढूंढ रहे हैं। इस कलर में आप एंब्राॅइडरी और मिरर वर्क वाला सलवार सूट, शरारा, गरारा, कुर्ती-प्लाज़ो कुछ भी पहन लें, आप पर नज़र ज़रूर टिकेगी। आप डीप नैक बनवाएं तो चोकर गले में पहनें। शरारा के साथ हील्स को प्रेफर करें। यानी स्टाइलिंग अपने मन की करें और अपने लुक को ट्रैंडिंग कलर के साथ निखारें।

माउस कलर

माउस कलर, सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन इस समय डल कलर भी बहुत चल रहे हैं। एक तरह से यह लाइट ग्रे कलर ही है। माउस कलर पर सिक्वीन वर्क हो तो उसे फेस्टिव टच भी मिल जाएगा। यंग गर्ल्स इसे खासकर पसंद कर रही हैं।

कलेजी कलर

नाॅनवेज खाने के शौकीन अच्छी तरह इस कलर को आइडेंटीफाई कर सकते हैं। एक तरह से यह पिंक कलर का ही एक शैड है। इस कलर में बेहतरीन योक डिज़ाइन वाला कुर्ता हो और साथ में राॅयल लुक देने वाली हैवी वर्क चुन्नी, बाॅटम पर भी वर्क हो तो आपको आई कैची लुक पाने में कोई नहीं रोक सकता।

टाॅमेटो रेड कलर

ब्राइट टाॅमेटो रेड कलर भी दीवाली के लिए परफेक्ट है। आप डबल कलर में इस तरह की साड़ी ले सकती हैं। इस कलर की सलवार कुर्ती या शरारा भी बनवा सकती हैं। बिना किसी डाउट के आप कमाल लगेंगी। ये फेस्टिवल पर मन खुश करने वाला जीवंत कलर है जो आपकी तैयारी को परफेक्ट बनाएगा।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story