Begin typing your search above and press return to search.

सूर्य ग्रहण के बाद बुधवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल...आइये जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह सहित मीन राशि के जातकों का राशिफल...

सूर्य ग्रहण के बाद बुधवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल...आइये जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह सहित मीन राशि के जातकों का राशिफल...
X

Surya Grahan

By NPG News

रायपुर: राशिफल में रोजाना की भविष्यवाणी देखि जाती है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. सूर्य ग्रहण के बाद बुधवार 26 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का राशिफल...

मेष राशि

आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे. आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा. कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा. जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें. क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं. अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं – कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें. टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है. आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है.

वृष राशि

मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। व्यर्थ के विवादों से बचें। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार से लाभ के अवसर मिलेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में आशातीत परिणाम मिलेंगे। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। कारोबारी कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। कठिन परिश्रम से अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग रहेंगे। कारोबारी व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंददायी रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा। सोच-विचार कर ही कोई भी फैसला करें। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।

तुला राशि

दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा। पिता के साथ तालमेल से लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियां होगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पिता से लाभ मिल सकता है। गुस्से पर काबू रखें। यात्रा पर जाने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। धन अधिक खर्च होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर असमंजय बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

धनु राशि

मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यर्थ की चिंताओं से मन विचलित हो सकता है।

मकर राशि

आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से कोई सुखद खबर मिल सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। मित्रों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशि

मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति के साधन बन सकते हैं। परिवार की समस्याओं की ओर भी ध्यान दें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि

करियर संबंधी समस्या दूर होगी। शुभ सूचना मिल सकती है। कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।


Next Story