Shukra Pradosh Vrat 2026 : आज शुक्र प्रदोष व्रत के दिन चमकेगी इन दो राशियों की किस्मत, पैसों से भर जाएगी तिजोरी
Shukra Pradosh Vrat 2026 : वृश्चिक राशि के जातकों पर शिवजी की विशेष कृपा से जीवन में शुभ और मंगल का आगमन होगा। कुंभ राशि के जातकों पर शिवजी की विशेष कृपा से केवल पैसों संबंधी परेशानी दूर होगी।

Shukra Pradosh Vrat 2026: आज शुक्र प्रदोष है. शुक्रवार के दिन पड़ने के चलते यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से आज इन दो राशियों की किस्मत बदल जाएगी. साथ ही पैसों से भर जाएगी तिजोरी. ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र प्रदोष व्रत पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत पर मन के कारक चंद्र देव अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से दो राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी।
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 16 जनवरी को सुबह 05 बजकर 47 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 18 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि - जीवन में शुभ और मंगल का आगमन होगा
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि के जातकों पर शिवजी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आपके जीवन में शुभ और मंगल का आगमन होगा। धन की परेशानी दूर होगी। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। आपके प्रयास की सराहना की जाएगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर या कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। चिंता और तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। किसी अपने या खास व्यक्ति से मिलना होगा। इससे कई बिगड़े काम बन सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे जीवन की नई रुपरेखा तैयार होगी। ऐसा भी हो सकता है कि आप फ्यूचर की प्लानिंग करेंगे।
कुंभ राशि - पैसों संबंधी परेशानी दूर होगी
कुंभ राशि के जातकों पर शिवजी की विशेष कृपा बरसेगी। उनके कृपा से न केवल पैसों संबंधी परेशानी दूर होगी। वहीं, जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर पर मांगलिक कार्य होंगे। जीवन का उद्देश्य पता चलेगा। शिवजी की कृपा से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कारोबार के विस्तार की प्लानिंग करेंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। भक्ति भाव से देवों के देव महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय उन्हें सफेद पुष्प और फल अवश्य ही अर्पित करें।
