Begin typing your search above and press return to search.

Shradh Paksh Aur purvajo ki photo: आपके घर में भी है पितरों की तस्वीर, तो जान लीजिए ये बातें, वरना होगा बड़ा नुकसान

Shradh Paksh Aur purvajo ki photo घर में पूर्वजों की फोटो यानि मृत व्यक्ति की फोटो आप भी लगाए है तो इन बातों पर जरूर अमल करें

Shradh Paksh Aur  purvajo ki photo: आपके घर में भी है पितरों की तस्वीर, तो जान लीजिए ये बातें, वरना होगा बड़ा नुकसान
X
By Shanti Suman

Shradh Paksh Aur purvajo ki photo:: अभी श्राद्ध का समय चल रहा है। घरों में पितरों यानी कि मृत पूर्वजों की फोटो जरूर रखी होती हैं। पूर्वजों के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी उनकी यादें हमेशा दिल में रह जाती हैं। यही वजह है कि उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त करने के लिए लोग अपने घरों में पूर्वजों की फोटो जरूर लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पूर्वजों की तस्वीर लगाने से घर के लोगों पर पूर्वजों का पूरा आशीर्वाद भी बना रहता है। घर की सुख समृद्धि भी बनती हैं। घर में पूर्वजों की तस्वीर रखना सही रहता है, लेकिन उनकी तस्वीरों को रखते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए,

पूर्वजों की तस्वीरें कुछ लोग घर के लिविंग रूम में रखते हैं, तो कुछ लोग इन्हें बेड रूम या पूजा के स्थान के पास रख देते हैं। पूर्वजों को लोग नियमित रूप से याद भी करते हैं।घर में पूर्वजों की तस्वीर रखने की भी अपनी एक निर्धारित दिशा होती है और यदि सही दिशाओं में पूर्वजों की तस्वीरें न राखी गयीं तो घर में सुख शांति आने की बजाय आपको कलह कलेश का सामना भी करना पड़ सकता है। जानते हैं कैसे

घर में कहां लगाएं पूर्वजों की तस्वीर

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्वजों की तस्वीर घर की उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना सही रहता है, इससे उनका मुख दक्षिण दिशा की ओर रहता है और दक्षिण दिशा यम और पितरों की दिशा होती है।
  • पितरों की तस्वीर को कभी भी जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवित लोगों की आयु कम होने लगती है। साथ ही उस व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
  • कुछ लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर घर के मंदिर में लगा कर उनकी पूजा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार भले ही पूर्वजों का स्थान उच्च और आदरणीय माना गया है, लेकिन पितर और देवताओं का स्थान अलग-अलग होता है। ऐसे में पूजास्थल पर पितरों की तस्वीर लगाने से आपको परेशानियां हो सकती हैं और इससे देवता भी नाराज होते हैं।
  • पूर्वजों की तस्वीर को किसी लकड़ी स्टैंड पर रखना चाहिए। पितरों की तस्वीर हमेशा ऐसे स्थान पर रखें, जहां बाहरी लोगों की उन पर नजर न जाएं। ऐसा माना जाता है कि किसी बाहरी की नज़र यदि पूर्वजों की तस्वीरों पर पड़ती है तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इसलिए घर के लिविंग रूम में पितरों की तस्वीर न रखें। इसके अलावा घर के बेडरूम में भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। बाहरी व्यक्ति की नजर पड़ने से नकारात्मकता पैदा होती है
  • पितरों की तस्वीर शयनकक्ष, घर के बिल्कुल मध्य स्थान या फिर रसोई घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे पितर नाराज होते हैं, जिसका बुरा प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है और घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती
  • यदि आप पूर्वजों की तस्वीर अपने घर में कहीं भी रखती हैं तो आपको ध्यान में रखना होगा कि उन तस्वीरों को हमेशा फ्रेम में लगाकर किसी शेल्फ या अलमारी में ही रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पूर्वजों की तस्वीर कभी भी दीवार पर लटका कर नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से पूर्वजों का अपमान होता है और उनकी कृपा दृष्टि नहीं प्राप्त होती है बल्कि ये पितृ दोष का कारण भी बनता है।

एक ही पूर्वज की तस्वीर एक से ज्यादा नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं और घर में कलह क्लेश होने लगता है।

Next Story