Begin typing your search above and press return to search.

Shanivar Astro Tip शनिवार के दिन इन कामों का मिलेगा शुभ परिणाम, जानिए क्या करें और किन से बनाएं दूरी

Shanivar Astro Tip शनि देव को न्याय और कर्म फल दाता कहते है। जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे काम करते हैं उनके ऊपर शनि देव की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है।

Shanivar Astro Tip शनिवार के दिन इन कामों का मिलेगा शुभ परिणाम, जानिए क्या करें और किन से बनाएं दूरी
X
By Shanti Suman

Shanivar Astro Tip: शनिवार के दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन न्याय के देवता शनि देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं, तो उसके जीवन की सारी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जिस व्यक्ति के ऊपर शनिदेव की कृपा होती है, उसके जीवन के कई कष्ट शनि देव दूर करते हैं। शनि देव को न्याय और कर्म फल दाता कहा जाता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे काम करते हैं उनके ऊपर शनि देव की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है।

शनिवार के दिन उपाय

  • बुरे काम को करने वाले लोगों को शनिदेव दंड देते हैं। अगर शनिदेव किसी से नाराज हो गए हैं या जन्म राशि के आधार पर साढ़ेसाती या शनि की ढैया का प्रभाव हो तो ऐसे लोगों के जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।
  • ऐसे लोगों को खासकर शनिवार के दिन पूजा अवश्य करनी चाहिए। अगर आप शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करते हैं, तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी छुटकारा मिलता है।
  • शनिवार के दिन शनि देव को समर्पित है। अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन काले तिल का दान करता है, उसके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। आप इस दिन गरीब या जरूरतमंदों को काले तिल का दान कर सकते हैं।
  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने के बाद इसमें कच्चा सूत बांधे। इसके साथ ही आप पीपल के पत्तों की माला बनाकर शनिदेव को अर्पित करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी हर इच्छा को पूरा करते हैं।
  • जब आप शनिवार के दिन पूजा कर रहे हो, तो उस दौरान शनि देव के प्रभावशाली मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप जरूर कीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम हो जाता है।
  • ऐसा कहा जाता है कि जो लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं उनको शनिदेव कभी परेशान नहीं करते हैं। इसलिए शनिवार के दिन शनि देव के साथ हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। आप शनिवार के दिन शनि देव के साथ हनुमान जी की भी पूजा कर सकते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सभी जीवन की संकटों से छुटकारा प्राप्त होता है।
  • अगर आप शनिवार के दिन शनि देवता की पूजा कर रहे हैं, तो उस दौरान आप नीलम रत्न की माला या अंगूठी पहन कर ही पूजा कीजिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि कोई भी रत्न बिना ज्योतिषी सलाह के धारण नहीं करना चाहिए।

    भगवान शिव की पूजा उपासना करने से भी शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए शनिवार के दिन पूरे विधि विधान से भगवान शिव, हनुमान जी और शनि देव की उपासना करें। वहीं, शनि देव की असीम कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन किसी गरीब को भोजन कराएं या दान दें।


शनिवार को ये काम नही करें ...

शनिवार को शराब पीना सबसे घातक माना गया है। इससे आपके अच्छे-भले जीवन में तूफान आ सकता है। पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करना मना है। खासकर पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है तो जरूरी हो तो अदरक खाकर ही यात्रा करें। इससे पहले पांच कदम उल्टे पैर चलें।

लड़की को शनिवार के दिन ससुराल नहीं भेजना चाहिए। शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहा या लोहे की वस्तु क्रय करके नहीं लानी चाहिए वर्ना बिना बात की बाधा उत्पन्न होगी और अचानक कष्ट झेलना पड़ेगा।

इस दिन बाल कटना या नाखून काटना भी वर्जित माना जाता है। इस दिन नमक, तेल, चमड़ा, काला तिल, काले जुते, लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है। कलम, कागज और झाड़ू खरीदने से भी बचना चाहिए।

शनिवार को दूध और दही का सेवन करने से बचना चाहिए। पीना ही हो तो इसमें हल्दी या गुड़ मिला लें। इस दिन बैंगन, आम का अचार और लालमिर्च खाने से भी बचना चाहिए। इस दिन झूठ बोलने से भी नुकसान उठान पड़ सकता है। वैसे ये कार्य तो किसी भी दिन नहीं करना चाहिए।

Next Story