Begin typing your search above and press return to search.

Shani Jayanti 2024 : शनि जयंती पर राहु और शनि के मिलने से द्वादश योग... आइए जानते हैं किन राशियों पर कोप बरसाएंगे शनि देव

शनि जिस भी राशि में विराजमान होते हैं, उन्हें ज्यादातर अशुभ फल ही देते हैं। इस साल शनि जयंती पर शनि कुछ राशियों पर अपना कोप बरसाएंगे।

Shani Jayanti 2024 : शनि जयंती पर राहु और शनि के मिलने से द्वादश योग... आइए जानते हैं किन राशियों पर कोप बरसाएंगे शनि देव
X
By Meenu

Shani Jayanti 2024 : शनि जयंती पर राहु और शनि के मिलने से द्वादश योग बन रहा है। शनि जयंती मेष सहित 5 राशियों के लिए शुभ नहीं है।

शनि जयंती हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 6 जून 2024 को है और इस तारीख पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मदिवस मनाया जाएगा।

मंगल 1 जून को मेष राशि में गोचर करेंगे, जिससे मंगल पर शनि की दृष्टि होने से विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। देश-दुनिया में कई नकारात्मक घटनाएं घटेंगी। इसका प्रभाव अगले दिन महीने तक रहेगा। शनि जयंती कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं है। आइए, जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ नहीं है शनि जयंती।​


मेष राशि जातकों को लेन-देन से बचना चाहिए

​मेष राशि के जातकों को सावधानी के साथ कोई भी फैसला लेना चाहिए। खासकर पैसों लेन-देन से संबंधित फैसले लेने से बचना चाहिए। निवेश के मामलों में भी सावधानी से काम लें। इन समय अगर आप कोई ऑपरेशन कराने की सोच रहे हैं, तो आपको इससे भी बचना चाहिए क्योंकि दुर्घटना की आशंका बनी हुई दिख रही है। वहीं, मेष राशि वाले जातकों वाहन चलाने से बचना चाहिए।

​कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक परेशानियां

​कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय प्रतिकूल चल रहा है। इस समय के दौरान आपको सेहत से जुड़ीं परेशानियां हो सकती हैं। कर्क राशि वाले जातकों पर शनि की ढैया चल रही है, जिससे कर्क राशि के जातकों के मन में कई तरह की नकारात्मकताएं आ सकती है। इस समय के दौरान आपको कई पारिवारिक निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। खासकर माता की सेहत इन दिनों ठीक नहीं रहेगी।

​सिंह राशि के जातक बिजनेस करने की न सोचें​

सिंह राशि के जो जातक अभी बिजनेस का मन बना रहे हैं, उन्हें इससे बचना चाहिए। शनि के प्रतिकूल प्रभाव के चलते आपको कोई भी बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए। वहीं, वैवाहिक जीवन की बात करें, तो आपको नया बिजनेस करने से बचना चाहिए। वहीं, नौकरीपेशा लोग भी अभी फिलहाल जॉब बदलने का फैसला न लें। पारिवारिक उलझनें लगी रहेंगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

​वृश्चिक राशि वाले लोगों को प्रॉपर्टी में निवेश से बचना चाहिए

वृश्चिक राशि वाले लोगों को प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचना चाहिए। यह समय आर्थिक मामलों के लिए ठीक नहीं है। वहीं, सेहत की बात करें, तो आपको अस्पतालों के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं, इसलिए अगर आप छोटी-मोटी सेहत से जुड़ीं परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फैमिली में कुछ कहासुनी होने से आपका मन दुखी रह सकता है। तनाव से बचना बहुत जरूरी है।​


मीन राशि वाले जातकों को हो सकता है मानसिक तनाव

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ नहीं है। आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सिरदर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं होने से आप उलझनों की वजह से आप सही फैसला नहीं ले पाएंगे। मन विचलित रह सकता है। आपको क्रोध और वाणी को नियंत्रण में रखना चाहिए, इससे आप कई तरह की परेशानियों से बच जाएंगे। इस समय के दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए।

Next Story