Begin typing your search above and press return to search.

नवंबर-दिसंबर 2022 में इस दिन से बजेंगी शहनाईयां, जानिए विवाह मुहूर्त में देरी की वजह और शादी की शुभ तारीख कब कब है

नवंबर-दिसंबर 2022 में इस दिन से बजेंगी शहनाईयां, जानिए विवाह मुहूर्त में देरी की वजह और शादी की शुभ तारीख कब कब है
X
By NPG News

NPG DESK

हर साल चातुर्मास के बाद देवउठनी एकादशी से विवाह सीजन शुरू होता था, लेकिन इस बार शादी के मुहूर्त देवउठनी एकादशी से न होकर 20-21 नवंबर से शुरु हो रहा है। ऐसा इस बार शुक्र अस्त होने और वृश्चिक राशि में सूर्य न होने के कारण देव उठनी के बाद भी विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है। नवंबर और दिसंबर में इस साल शादी के कम ही मुहूर्त है।

ज्योतिष के अनुसार शादी के शुभ मुहूर्त के लिए शुक्र का उदित होना जरूरी है। शुक्र ग्रह 20 नवंबर को उदित होंगे उसके बाद ही शहनाईयां बजेंगी।

जानते हैं नवंबर और दिसंबर में कब है शादियां.....

2022 का शुभ विवाह मुहूर्त

साल 2022 नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

21 नवंबर 202- सोमवार ,मार्गशीर्ष ,स्वाती ,त्रयोदशी

22 नवंबर 2022- मंगलवार, मार्गशीर्ष ,अनुराधा, प्रतिपदा

25 नवंबर 2022- शुक्रवार ,मार्गशीर्ष ,मूल ,तृतीया

26 नवंबर 2022- शनिवार ,मार्गशीर्ष, मूल ,चतुर्थी

27 नवंबर 2022- रविवार ,मार्गशीर्ष, उत्तराषाढ़ा, पंचमी

28 नवंबर 2022- सोमवार ,मार्गशीर्ष ,उत्तराषाढ़ा ,षष्ठी

साल 2022 दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

2 दिसंबर 2022- शुक्रवार, मार्गशीर्ष उत्तर भाद्रपद, दशमी ।

3 दिसंबर 2022- शनिवार ,मार्गशीर्ष ,रेवती ,एकादशी ।

7 दिसंबर 2022- बुधवार ,मार्गशीर्ष ,रोहिणी ,पूर्णिमा ।

8 दिसंबर 2022- गुरुवार ,मार्गशीर्ष ,मृगशिरा, प्रतिपदा ।

9 दिसंबर 2022- शुक्रवार ,पौष, मृगशिरा, द्वितीया ।

14 दिसंबर 2022- बुधवार ,पौष ,मघा, षष्ठी।

2023 तक का शादी मुहूर्त पर संक्षेप वर्णन

इस तरह 20 नवंबर से शुक्र ग्रह के उदय होते ही नवंबर और दिसंबर के महीने में 12 दिन शादी के लिए शुभ रहेगा। इसके बाद 16 दिसंबर 2022 से खरमास शुरू हो जाएगा। जिसकी वजह से शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य एक मास के लिए बंद हो जाएंगे और 14 जनवरी 2023 को सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करते ही शादी-विवाह का सीजन फिर से शुरू हो जाएगा।

15 जनवरी 2023 से शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों के शुरू होने के बाद शादियों का सीजन मार्च तक रहेगा। इसके बाद मई -जून 2023 सभी मांगलिक कार्य होंगे और फिर चातुर्मास 2023 की शुरूआत के बाद 4 माह तक मांगलिक कार्य बंद होंगे। उसके बाद 23 नवंबर 2023 से शादियों के सीजन से प्रारंभ हो जाएगा और 09 दिसंबर 2023 तक चलेगा।

Next Story