Begin typing your search above and press return to search.

Sawan Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार कब है? इस दिन क्या करें, पूजा का शुभ मुहूर्त

Sawan Somwar Shubh Muhurat 2025: सावन के महीने (Sawan Ka Mahina) को धार्मिक मान्यता के अनुसार बेहद शुभ और पवित्र माया गया है। सावन का यह महीना भगवान शिव (Bhagwan Shiv) को समर्पित होता है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रहा है, जोकि 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा। इस दौरान सावन का चार सोमवार (Sawan Somwar 2025) पड़ने वाला है, तो चलिए जानते हैं कि सावन सोमवार के पहले दिन क्या करना चाहिए और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) क्या है।

सावन का पहला सोमवार कब है? इस दिन क्या करें, पूजा का शुभ मुहूर्त
X
By Chitrsen Sahu

Sawan Somwar Shubh Muhurat 2025: सावन के महीने (Sawan Ka Mahina) को धार्मिक मान्यता के अनुसार बेहद शुभ और पवित्र माया गया है। सावन का यह महीना भगवान भोलेनाथ (Bhagwan Bholenath) को समर्पित होता है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रहा है, जोकि 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा। इस दौरान सावन का चार सोमवार (Sawan Somwar 2025) पड़ने वाला है, तो चलिए जानते हैं कि सावन सोमवार के पहले दिन क्या करना चाहिए और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) क्या है।

पूजा पाठ करने के लिए शुभ मुहूर्त

ऐसी मान्यता है कि अगर कोई भक्त सावन के महीने (Sawan Ka Mahina) में भगवान भोलेनाथ (Bhagwan Bholenath) की विधि विधान से पूजा पाठ करता है तो उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। इसलिए ज्यादातर भक्त व्रत रखकर या फिर विधि विधान से पूजा पाठ करके भगवान भोलेनाथ (Bhagwan Bholenath) को प्रसन्न करने में लगे होते हैं। ऐसे में हम जानते हैं कि पूजा पाठ करने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है। सावन के पहले सोमवार (Sawan Ka Pahla Somwar) पर पूजा के लिए उत्तर मुहूर्त (Shubh Muhurat) सुबह 11 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक ही रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट कर रहेगा। अमृत काल मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। प्रदेश काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

पहले दिन क्या करें

भक्तों के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि सावन सोमवार (Sawan Somwar 2025) के पहले दिन क्या करना चाहिए तो आप सबसे पहले सुबह उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर उससे स्नान करें और सफेद रंग का वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान शिव के मंदिर में जाकर एक लोटा जल लें और उसमें गंगाजल, बिल्व पत्र के साथ ही काला तिल मिलाकर जलाभिषेक करें। जलाभिषेक के दौरान आप ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इसके बाद आप भगवान शिव को भोग लगाएं और आक, धतूरा, हरसिंगार के फूल अर्पित करें। इसके तुरंत बाद आप शिव चालीसा या शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें और आखिर में भगवान शिव आरती उतार कर प्रसाद वितरण करें।

कौन-कौन सी तारीख को पड़ रहा सावन सोमवार

बता दें कि इस साल सावन महीने (Sawan Somwar 2025) की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रहा है, जोकि 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा। इस दौरान सावन का चार सोमवार (Sawan Somwar) पड़ने वाला है। सावन के इस माह में आप चार व्रत कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी तारीख को चार सावन सोमवार (Sawan Somwar Vrat) पड़ रहा है।

सावन का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई 2025 को पड़ रहा है।

सावन का दूसरा सोमवार व्रत 21 जुलाई 2025 को पड़ रहा है।

सावन का तीसरा सोमवार व्रत 28 जुलाई 2025 को पड़ रहा है।

सावन का चौंथा और आखिरी सोमवार व्रत 04 अगस्त 2025 को पड़ रहा है।



Next Story