Begin typing your search above and press return to search.

Sarveshvari Samooh: सर्वेश्वरी आश्रम में अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस मना

Sarveshvari Samooh: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा जगदलपुर, नियानार, में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश सह चरणपादुका स्थापना दिवस हर्षउल्लास के साथ सम्पन्न किया गया।

Sarveshvari Samooh: सर्वेश्वरी आश्रम में अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस मना
X
By Sandeep Kumar

Sarveshvari Samooh: जगदलपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह के जगदलपुर आश्रम में अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश सह चरणपादुका स्थापना दिवस हर्षउल्लास के साथ सम्पन्न किया गया।

समस्त कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष परमपूज्य बाबा संभव राम जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बाबा संभव राम जी के द्वारा अघोरेश्वर स्मृति स्थल पर पूजन एवं आरती की गई। इसके बाद ’अघोरान्ना परो मंत्रः नास्ति तत्त्वं गुरोः परम’ का संकीर्तन प्रराम्भ किया गया।

कल 13 दिसंबर को बाबा संभव राम जी द्वारा आश्रम के मन्दिर में यन्त्र की स्थापना की गई। उसके बाद बाबा कीनाराम जी एवं परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के विग्रहों का अनावरण किया गया। उसके बाद हवन सम्पन्न किया गया। अन्त में सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ज्ञात हो कि सर्वेश्वरी समूह एक विश्वविख्यात सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है। समूह द्वारा जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम चलाएं जाते हैं। अपने सेवा कार्यों के लिये संस्था का नाम गिनीज़ बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

कार्यक्रम में आसपास के जगहों के साथ वाराणसी, जशपुर, अम्बिकापुर, रायपुर, राँची, दिल्ली इत्यादि से सैंकड़ो श्रद्धालु-सदस्य सम्मलित हुए। शाखा जगदलपुर से केडी सिंह, सुरेश कुमार साव, वाईके यदुवंशी, आर के परमार, डॉ. विद्या देशमुख, तारा साव, अनल सिंह, गजरूप कांवर, उमेश पाणिग्रही के साथ अन्य श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story