Begin typing your search above and press return to search.

lunar eclipse 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज: सूतक काल में ये काम हरगिज न करें, जानें आपकी राशि पर होगा इसका कैसा प्रभाव ?

lunar eclipse 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज: सूतक काल में ये काम हरगिज न करें, जानें आपकी राशि पर होगा इसका कैसा प्रभाव ?
X
By NPG News

दिव्या सिंह

आज यानि 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण किसी राशि के लिए शुभ फलदायी होता है तो किसी के लिए अशुभ।

चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस हिसाब से सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर सूतक काल लग जाएगा।सूतक काल लगने पर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए।

- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को अंदर ही रहना चाहिए।

- ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए ध्यान और मंत्रों का जाप करें।

- ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर बंद कर देना चाहिए।

- ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए।

- ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट को बंद करके रखना चाहिए।

07:49 AM, 08-NOV-2022

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये उपाय

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। चंद्रमा मन और जल तत्व का कारक है। चंद्र ग्रहण के दौरान अगर कुछ उपाय किया जाय तो कुंडली में मौजूद चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता है। कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होन पर हमेशा शुभ फल की प्राप्ति होती है।

- चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए चंद्रमा से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए।

- इसके अलावा भगवान शिव के मंत्रों का जाप ग्रहण के दौरान करना लाभदायक माना गया है।

- ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से उत्तम सेहत की प्राप्ति होती है।

- ग्रहण के दौनान अपने कुल देवी-देवताओं से जुड़े मंत्रों का जाप करना ग्रहण के प्रभाव को कम कर देता है।

आइए जानते हैं आपकी राशि पर इसका कैसा प्रभाव पड़ सकता है। पंडित दीपक मालवीय के अनुसार कुछ ऐसा हो सकता है ग्रहण का प्रभाव -

* चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

1. मेष राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : ज्योतिष के अनुसार मेष राशि जिसके स्वामी मंगल देवता हैं, उनके लिए चंद्रग्रहण अशुभ साबित होगा।चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से उनके भीतर तमाम चीजों को लेकर भय पैदा होगा।

2. वृष राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : ज्योतिष के अनुसार वृष राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता है।चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव के चलते उन्हें जीवन में अचानक से बड़े संकटों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

3. मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि जिनके स्वामी स्वयं बुध देवता हैं, उनके लिए कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। चंद्र ग्रहण से उन्हें करिअर-कारोबार आदि में विशेष लाभ होगा।

4.कर्क राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : कर्क राशि जिसके स्वामी स्वयं चंद्रदेव हैं, उनके लिए कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण जीवन में शुभ फल प्रदान करने वाला और सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला साबित होगा।

5. सिंह राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण के चलते मान-सम्मान पर संकट आ सकता है।ऐसे में सिंह राशि के लोगों को किसी भी ऐसे कार्य को करने से बचना चाहिए जिसके चलते उन्हें भविष्य में अपमानित होना पड़े।

6. कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : कन्या राशि के स्वामी बुध देवता देवता हैं, जिन्हें ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार माना गया है।ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव के चलते कन्या राशि के जातकों को भविष्य में कुछेक बड़े कष्ट सहने पड़ सकते हैं।

7.तुला राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : तुला राशि जिसके स्वामी स्वयं शुक्र देवता हैंं, उनके लिए यह चंद्रग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से तुला राशि के जातकों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

8.वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण सुख और सौभाग्य प्रदान करने वाला होगा। चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से सारे अटके काम पूरे होंगे।

9.धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : धनु राशि जिसके स्वामी देवताओं के गुरु माने वाले बृहस्पति हैं, उनके लिए यह चंद्रग्रहण जीवन से जुड़ी तमाम चिंताओं को बढ़ाने वाला होगा और उन्हें भविष्य में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

10.मकर राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : मकर राशि के जातकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर लगने जा रहा यह चंद्र ग्रहण कष्ट और तमाम तरह की पीड़ा का कारक बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण देखने और उस दौरान घर से निकलने से बचना चाहिए।

11.कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के लोगों के लिए श्री और सौभाग्य को बढ़ाने वाला साबित होगा।चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ होगा।

12.मीन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव : मीन राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ और अचानक से बड़े नुकसान कराने वाला साबित होगा।ऐसे में मीन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

अतः मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ फलदायी होने की संभावना है। अन्य राशि वालों को कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

Next Story