Begin typing your search above and press return to search.

Ramlala Ki Pran Pratisha Special: 22 जनवरी का दिन है बहुत खास,जानिए इस दिन का धार्मिक महत्व और अपने घरों में करें ये खास काम

Ramlala Ki Pran Pratisha Special: 22 जनवरी का दिन होगा बहुत खास आप भी इस दिन कुछ कर सकते है विशेष जानिए इस दिन का धार्मिक महत्व...

Ramlala Ki Pran Pratisha Special: 22 जनवरी का दिन है बहुत खास,जानिए इस दिन का धार्मिक महत्व और अपने घरों में करें ये खास काम
X
By Shanti Suman

Ramlala Ki Pran Pratisha Special: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे। इस दिन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला को स्थापित करेंगे। जिस मुहूर्त में राम मंदिर में रामलला विराजमान हो रहे उसे बेहद शुभ माना जा रहा है। उस समय एक लग्न में 6 ग्रह एक साथ है। सालों बाद ऐसे दुर्लभ योग मिलते है। इस दिन इस मुहूर्त में आप अपने घर में भी देव विग्रह की स्थापना कर जीवन को मंगलकारी बना सकते हैं।

22 जनवरी 2024 को आप अपने घर के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करना चाह रहे है तो यह आपके लिए बेहद उत्तम रहेगा। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी समाप्त होगी और भगवान आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगे। इसके अलावा जीवन कष्ट क्लेश और संकट भी दूर होंगे।

पौष माह में सभी देवी देवताओं की होती है प्राण प्रतिष्ठा

सूर्य जब उत्तरायण होते हैं उस समय देवी देवताओं के प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा होती है। इसमें खासकर सावन मास में भगवान शिव,आश्विन मास में मां दुर्गा,मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु और पौष मास में सभी देवी देवताओं की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाता है।

इसके अलावा पंचाग में इसके लिए कुछ तिथियां भी निर्धारित होती हैं.इसमें पंचमी,षष्ठी, सप्तमी, नवमी,एकादशी,द्वादशी और पूर्णिमा को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसमें चल और अचल दोनो प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कर सकतें है।बता दें कि मंदिरों में देव विग्रह का अचल और घरों में देव विग्रह का चल प्राण प्रतिष्ठा किया जाता है। इसके अलावा देव विग्रह के साइज को भी शास्त्रों में निर्धारित किया गया है।


रामलला के प्राण प्रतिष्ठा ऐसे होगी

राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों जोरों पर है।. इसके लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख निर्धारित की गई है। लेकिन खास बात यह है कि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा केवल 84 सेकंड के सूक्ष्म मुहूर्त में ही की जाएगी। बताया जा रहा है कि, 84 सेकंड का यह मुहूर्त बहुत ही शुभ है जोकि भारत के लिए संजीवनी का काम करेगा। काशी के पंडितों द्वारा यह मुहूर्त तय किया गया है।

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का 84 सेकंड का मुहूर्त सबसे शुभ है। 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से मूल मुहूर्त होगा, जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक चलेगा. यानी 1 मिनट 24 सेकंड में ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा से पहले 1 घंटे तक यज्ञ, हवन, चार वेदों का परायण और कर्मकांडों का वाचन भी होगा।

प्राण प्रतिष्ठा के इस मुहूर्त को विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों द्वारा बहुत ही शुभ बताया गया है। कहा जा रहा है कि इस मुहूर्त के 16 में से 10 गुण अच्छे हैं।1 मिनट 24 सेकंड के इस मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने से राज्यवृद्धि होगी. इसलिए इस सूक्ष्म मुहूर्त को सर्वाधिक शुभ माना जा रहा है।

Next Story