Begin typing your search above and press return to search.

Ravan Success Mantras 2025: मृत्यु शैया पर लेते रावण ने लक्ष्मण को दिए थे ये मूल मंत्र; अंतिम शब्दों में छिपा है सफलता का रहस्य, जो बदल देंगे आपका भी जीवन

Ravan Laxman samvad: जब रावण मरणासन्न की स्थिति में था, तब भगवान श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा 'राजनीति और शक्ति का महान पंडित इस संसार से जा रहा है।

Ravan Success Mantras 2025: मृत्यु शैया पर लेते रावण ने लक्ष्मण को दिए थे ये मूल मंत्र; अंतिम शब्दों में छिपा है सफलता का रहस्य, जो बदल देंगे आपका भी जीवन
X

Ravan Laxman Success Mantras

By Ashish Kumar Goswami

Ravan Laxman Success Mantras: दशहरा के दिन जब भगवान राम ने रावण का वध किया, तब रावण मरणासन्न अवस्था में था। उस समय श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि, रावण कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, वह राजनीति और शक्ति का महान ज्ञानी है। उससे जीवन की वो बातें सीखो जो कोई और नहीं सिखा सकता। लेकिन जब लक्ष्मण रावण के सिर के पास खड़े हुए, तो रावण ने कुछ नहीं कहा।

भगवान श्री राम ने समझाया कि, ज्ञान लेने के लिए हमेशा विनम्रता जरूरी होती है, इसलिए चरणों के पास खड़े होना चाहिए। जब लक्ष्मण रावण के पैरों के पास गए, तब रावण ने उन्हें जीवन की कुछ बेहद जरूरी बातें बताईं, जो आज भी हर इंसान के लिए एक बड़ी सीख हैं। रावण द्वारा बताये गए जीवन के ये मूल मंत्र आपको सफलता की उचाईयों तक ले जाएंगे। अगर हम इन बातों को अपनाएं, तो जीवन में सफलता और शांति दोनों मिल सकती हैं।


दशानन रावण द्वारा दिए गए उपदेश

1. दुश्मन को कभी कमजोर मत समझो: कई बार हम जिसे छोटा समझते हैं, वही हमें हरा देता है। जैसे रावण ने राम और वानर सेना को कमजोर समझा और हार गया।

2. हमेशा सतर्क रहो: चाहे आप जीत रहे हों, लेकिन दुश्मन कब आपकी कमजोरी पर वार कर दे, इसका अंदाजा नहीं होता। इसलिए हमेशा तैयार रहो।

3. अहंकार से बचो: अपनी ताकत का घमंड करना सबसे बड़ी गलती होती है। इससे इंसान मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है।

4. अपनी कमजोरियां किसी को मत बताओ: रावण ने अपनी मृत्यु का राज विभीषण को बताया, जो बाद में राम को बता दिया और रावण का अंत हो गया।

5. शुभचिंतकों की बात मानो: जो लोग आपका भला चाहते हैं, उनकी सलाह को नजरअंदाज मत करो। वे आपको सही रास्ता दिखाते हैं।

6. दुश्मन और दोस्त की पहचान करो: कई बार जिसे हम दोस्त समझते हैं, वही धोखा देता है। और जिसे हम पराया समझते हैं, वही मदद करता है।

7. पराई स्त्री की इज्जत करो: किसी पराई स्त्री पर गलत नजर डालना विनाश का कारण बनता है। रावण ने यही गलती की और उसका अंत हुआ।

8. अच्छे काम में देर मत करो: जो काम अच्छा है, उसे तुरंत कर लेना चाहिए। बुरे काम को जितना हो सके टालना चाहिए।

9. साथियों से दुश्मनी मत करो: जो लोग आपके साथ काम करते हैं, उनसे दुश्मनी रखने से नुकसान हो सकता है। वे कभी भी पलट सकते हैं।

Next Story