Begin typing your search above and press return to search.

Ram Navami 2024 : राम नवमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानिए विशेष पूजा विधि, राशियों पर प्रभाव एवं विशेष भोग

ऐसा माना जा रहा है कि जो संयोग त्रेता युग में प्रभु राम के जन्म के समय बना था वैसा ही संयोग इस बार बन रहा है। राम नवमी पर बने दुर्लभ संयोग में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।

Ram Navami 2024 : राम नवमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानिए विशेष पूजा विधि, राशियों पर प्रभाव एवं विशेष भोग
X
By Meenu

17 अप्रैल 2024 को रामनवमी का पर्व है। वाल्मीकी रामायण के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अभिजीत मुहूर्त और कर्क लग्न में भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु राम का जन्म हुआ था। हर वर्ष इसी तिथि पर पूरे देश में राम नवमी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई जाती है।

राम नवमी का त्योहार चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। इस दिन नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-उपासना के बाद उनकी विदाई की जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार राम नवमी पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि जो संयोग त्रेता युग में प्रभु राम के जन्म के समय बना था वैसा ही संयोग इस बार बन रहा है। राम नवमी पर बने दुर्लभ संयोग में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।


2024 पर दुर्लभ संयोग

17 अप्रैल को राम नवमी है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन चंद्रमा कर्श राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं सूर्य अपनी उच्च राशि मेंष में विराजमान होंगे साथ दशम भाव में रहेंगे। इसके अलावा 17 अप्रैल को गजकेसरी योग भी बनेगा। त्रेता युग में जब भगवान राम का जन्म हुआ था तब सूर्य अपनी उच्च राशि में मेष में होने के साथ दशम भाव में थे। राम नवमी पर बने दुर्लभ संयोग के कारण कुछ राशि के जातकों पर भगवान राम की विशेष कृपा होगी।



मेष राशि

इस राम नवमी पर मेष राशि के जातकों को भगवान राम की विशेष कृपा मिलेगी। मेष राशि में स्वंय सूर्यदेव के साथ देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्चधिकारी आपके काम की जमकर प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छा फायदा मिल सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है जो भविष्य में आपको ऊंचाई पर पहुंचने में काम आएगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए रामनवमी बहुत ही शुभ साबित होगी। आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जो लोग किसी योजना पर लंबे समय से काम कर रहे हैं उनकी योजनाएं सफल होंगी और रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर भगवान राम की विशेष कृपा रहेगी। आपको अपने हर कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। काफी समय से चली आ रही आपकी समस्याएं खत्म होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

भगवान राम के भोग (Bhagwan Ram Ke Bhog)



  • माना जाता है कि भगवान राम को पंचामृत का भोग न लगाने से पूजा अधूरी रहती है। ऐसे में आप रामनवमी की पूजा के दौरान प्रभु को पंचामृत का भोग लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा भगवान राम के भोग में खीर को भी शामिल कर सकते हैं। मान्यता है कि जब राजा दशरथ के घर भगवान राम और समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ था, तो उस समय खीर ही बनाई गई थी। ऐसे में आप भगवान राम को खीर का भोग लगा सकते हैं।
  • अगर आप परिवार में खुशहाली चाहते हैं, तो इसके लिए आप राम नवमी पर मीठे बेर और कंदमूल का भोग लगाएं। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने वनवास के दौरान कंदमूल का सेवन किया था। मान्यता है कि प्रभु को कंदमूल और बेर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। भगवान श्रीराम के भोग के लिए आप घर पर केसर भात बना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रभु को केसर भात का भोग लगाने दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।

भोग लगाते समय मंत्र

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

अर्थ- हे ईश्वर मेरे पास जो भी है वो आपका ही दिया हुआ है। आपका दिया आपको समर्पित करता हूं। कृपा करके इसे ग्रहण करे और मुझ पर प्रसन्न हों।


भगवान राम को विष्‍णु अवतार माना गया है। इसलिए राम नवमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से लक्ष्‍मी रूपा सीता मां प्रसन्‍न होकर हर इच्‍छा पूर्ण करती हैं और आपके घर को सुख समृद्धि से भर देती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये खास उपाय।




  • राम नवमी के दिन सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान कर लें और उसके बाद किसी राम मंदिर में जाकर शांत मन से राम रक्षा स्‍त्रोत का पाठ करें। इस उपाय को करने से आपकी हर समस्‍या का समाधान हो जाएगा और आपके घर प्रभु राम खुद चलकर आएंगे।
  • राम नवमी के दिन सुबह स्‍नान करने के बाद अपने घर के पूजा स्‍थल को गंगाजल से पवित्र कर लें। उसके बाद लकड़ी की चौकी पर भगवान राम की मूर्ति स्‍थापित करें। उसके बाद दक्षिणावर्ती शंख में दूध और केसर भरकर इससे भगवान राम की मूर्ति का अभिषेक करें। इससे आपको रुका हुआ धन प्राप्‍त होगा और आपके घर में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी।
  • राम नवमी पर भगवान राम की पूजा के साथ आपको भक्‍त हनुमानजी का भी ध्‍यान करें। घर में सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से आपको भगवान राम का आशीर्वार प्राप्‍त होगा और जीवन के हर क्षेत्र में तरक्‍की करेंगे। राम नवमी के दिन बंदरों को चना, केले व अन्य फल खिलाएं। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
  • राम नवमी पर तुलसी की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस शाम के वक्‍त प्रदोष काल में तुलसी पर दीपदान करें और 3 बार परिक्रमा करें। मान्‍यता है कि भगवान विष्‍णु को तुलसी सबसे प्रिय हैं और राम भी विष्‍णुजी के अवतार हैं। इसलिए इस दिन तुलसी के उपाय करने से भगवान राम भी प्रसन्‍न होते हैं। आपके परिवार में एकता और संपन्‍नता बढ़ती है।
  • राम नवमी पर भगवान राम को 7 अनाज का भोग लगाएं। इससे आपके घर के धन धान्‍य में वृद्धि होती है। कोई व्‍यक्ति आपके घर से खाली हाथ नहीं लौटता। राम नवमी के दिन किसी एक अनाज का दान भी जरूर करना चाहिए। आपके भंडार सदैव भरे रहते हैं। माता लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न होकर आपके घर में वास करते हैं।
Next Story