Begin typing your search above and press return to search.

Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : मखमली सुंदर हरे रंग के कपड़ों में प्रभु का ऐसा मनमोहक स्वरूप देख निहाल हुए भक्त, आप भी यहाँ करे दर्शन

Ram Lala Mangala Aarti Live : आज 14 जनवरी की इस बर्फीली सुबह में जब सरयू तट से ठंडी हवाएं चल रही हैं, राम जन्मभूमि मंदिर के द्वार खुलते ही हजारों भक्तों के जय श्री राम के जयघोष ने वातावरण में जैसे गर्माहट ला दी हो

Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : मखमली सुंदर हरे रंग के कपड़ों में प्रभु का ऐसा मनमोहक स्वरूप देख निहाल हुए भक्त, आप भी यहाँ करे दर्शन
X

Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : मखमली सुंदर हरे रंग के कपड़ों में प्रभु का ऐसा मनमोहक स्वरूप देख निहाल हुए भक्त, आप भी यहाँ करे दर्शन

By Uma Verma

Ram Lala Mangala Aarti Live 14 Jan 2026 : अयोध्या : राम नगरी में आज सुबह भक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला की इस कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का भी कोई असर नही, आज 14 जनवरी की इस बर्फीली सुबह में जब सरयू तट से ठंडी हवाएं चल रही हैं, राम जन्मभूमि मंदिर के द्वार खुलते ही हजारों भक्तों के जय श्री राम के जयघोष ने वातावरण में जैसे गर्माहट ला दी हो अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु रात से ही लाइनों में लगे रहे

Ram Lala Mangala Aarti Live 14 Jan 2026 : मंगला आरती : जब जगाए गए प्रभु बालक राम

प्रभु रामलला के दरबार में दिन का श्रीगणेश सुबह 6:30 बजे दिव्य मंगला आरती के साथ की जाती हैं, आ भी यह दृश्य किसी बड़े उत्सव से कम नहीं था, जहाँ पुजारी जी ने ममता पूर्वक भाव से बालक राम को जगाया, शंख की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जब प्रभु की पहली छवि भक्तों के सामने आई, तो पूरा हॉल भक्ति के सागर में डूब गया, जगाने के बाद रोज की भांति प्रभु का दूध, दही, घी और शहद के पंचामृत से अभिषेक किया गया

मखमली और ऊनी वस्त्रों में सजे राघव

अयोध्या की हाड़ कंपाने वाली ठंड को ध्यान में रखते हुए आज रामलला का विशेष श्रृंगार किया गया, अपने लाडले सरकार को ठंड से बचाने के लिए उन्हें मखमल के रेशमी और हरे रंग के गर्म ऊनी वस्त्र पहनाए गए, स्वर्ण आभूषणों और ताजे फूलों के श्रृंगार के साथ प्रभु का मुखमंडल इतना दिव्य लग रहा था कि भक्त अपनी सुध-बुध खो बैठे श्रृंगार के बाद जब रामलला को प्रिय माखन-मिश्री का भोग लगाया गया, तो उनकी मंद और मीठी मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया

भक्तों ने कहा साक्षात उपस्थिति का एहसास

रामलला मंदिर दर्शन कर बाहर आ रहे श्रद्धालुओं की आंखों में खुशी के चेहरों पर एक अलग सा सुकून दिखाओ दे रहा था, कई भक्तों का कहना था कि रामलला की प्रतिमा इतनी जीवंत है की ऐसा लगता है मानो प्रभु अभी बोल पड़ेंगे, विशेष रूप से जब पुजारी जी बालक राम की नजर उतारते हैं, तो वह दृश्य इतना भावुक कर देने वाला होता है की भक्त गण भावित हो जाते हैं बालक प्रभु राम का ध्यान बिलकुल एक छोटे बच्चे की तरह रखा जाता हैं

मंगला से शयन आरती तक दिनभर प्रभु की सेवा

राम मंदिर में प्रभु की सेवा का क्रम लगातार जारी रहता हैं , सुबह की श्रृंगार आरती के बाद दोपहर 12 बजे भोग आरती होती है, जिसके बाद प्रभु विश्राम करते हैं, और दोपहर 2 बजे उन्हें पुनः जगाकर उत्थापन आरती की जाती है, और फिर शाम 7 बजे की संध्या आरती में मंदिर दीपों की रोशनी से नहा उठता है, और अंत में रात 9 बजे शयन आरती होती है, जहाँ लोरी सुनाकर प्रभु को विश्राम कराया जाता है, मंदिर प्रशासन ने ठंड को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों के लिए हीटर और कंबल जैसे विशेष इंतजाम भी किए हैं। ताकि दर्शन पर आने वाले भक्तो को कोई तकलीफ न हो, जय श्री राम

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story