Begin typing your search above and press return to search.

Ram Lala Mangla Aarti Live : अयोध्या से लाइव : मखमली पहनावे और सुनहरे आभूषणों में सजे राघव, आज सुबह की आरती देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Ram Lala Mangla Aarti Live : अयोध्या की पावन धरती पर आज की सुबह एक नई ऊर्जा और असीम शांति लेकर आई।

Ram Lala Mangla Aarti Live : अयोध्या से लाइव : मखमली पहनावे और सुनहरे आभूषणों में सजे राघव, आज सुबह की आरती देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
X

Ram Lala Mangla Aarti Live : अयोध्या से लाइव : मखमली पहनावे और सुनहरे आभूषणों में सजे राघव, आज सुबह की आरती देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

By Uma Verma

Ram Lala Mangla Aarti Live Today 10 Jan 2026 : अयोध्या | 10 जनवरी 2026 : अयोध्या की पावन धरती पर आज की सुबह एक नई ऊर्जा और असीम शांति लेकर आई।कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद भी भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, भगवान रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरी अयोध्या नगरी जय श्री राम के जयकारों के साथ गुंजायमान हो उठा

Ram Lala Mangla Aarti Live Today 10 Jan 2026 : मंगला आरती : जब प्रभु जगाया गया

प्रभु रामलला के दरबार में दिन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे मंगला आरती के साथ हुई। यह सिर्फ एक आरती नहीं, बल्कि प्रभु को जगाने का एक बेहद भावुक धार्मिक प्रक्रिया है। सुमधुर मंत्रों और घंटियों की गूंज के साथ बालक राम को प्रेम पूर्वक जगाया गया। इसके बाद दूध, दही, घी और शहद पंचामृत से प्रभु का अभिषेक किया गया। जिसे देखे भक्त भाव विभोर हो रहे थे और प्रभु की भक्ति का आनंद ले रहे थे

आज का खास श्रृंगार और भोग

आज प्रभु श्री रामलला का श्रृंगार बेहद खास हैं। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए प्रभु को विशेष मखमल और रेशमी गर्म ऊनी वस्त्र पहनाए गए। स्वर्ण जड़ित आभूषणों और ताजे फूलों की माला पहनाई गई, जो की उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। आपको बता दे प्रभु राम के लिए फूलो की माला खास तौर से दिल्ली से मंगाई जाती हैं

आरती के बाद बालक रामलला को उनका प्रिय माखन-मिश्री और ताजे फलों का भोग लगाया गया। आपको बता दें कि मंदिर में दिन भर में 5 बार मंगला, श्रृंगार, भोग, संध्या और शयन आरती होती है, और सभी आरतियों का अपना एक अलग महत्त्व और आनंद है।

दर्शन के बाद भक्तो का क्या कहना हैं

मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का कहना है कि रामलला की मनमोहक मूरत देखकर ऐसा लगता है मानो वही रुक जाये। जब मुख्य पुजारी प्रभु की नजर उतारते हैं, तो वह अनोखा दृश्य इतना भावुक कर देने वाला होता है कि कई भक्तों की आंखें भर आती हैं, मंदिर प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि इतनी ठंड में भी किसी को असुविधा न हो। दोपहर की भोग आरती तक मंदिर परिसर पूरी तरह भरा रहता है और शाम को सरयू तट की आरती अयोध्या की रौनक को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। जय श्री राम

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story