Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : कड़ाके की ठंड में प्रभु रामलला का हुआ दिव्य श्रृंगार, बालक राम की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़

Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : कड़ाके की ठंड में प्रभु रामलला का हुआ दिव्य श्रृंगार, बालक राम की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़
Ram Lala Mangala Aarti Live Today 18 Jan 2026 : अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में आज रविवार की सुबह भक्ति और आस्था का एक ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा है की पूरी राम नगरी ही राम के रंग में रंगी नजर आ रही है हाड़ कंपाने वाली ठंड और सुबह का घना कोहरा के बावजूद भी भक्तो की अच्छी खासी भीड़ है, जैसे ही सुबह हुई, सरयू तट से लेकर मंदिर के द्वार तक जय श्री राम के जयघोष की गूंज सुनाई देने लगी, हजारों श्रद्धालु कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना रात से ही अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए पलके बिछाए इंतजार कर रहे थे
Ram Lala Mangala Aarti Live Today 18 Jan 2026 : मंगला आरती के साथ जब जागे बालक राम
प्रभु रामलला के दरबार में दिन की पावन शुरुआत सुबह 6:30 बजे मंगला आरती के साथ की जाती है, मंगला आरती का नजारा किसी उत्सव से कम नही होता, रोज की तरह आज भी मुख्य पुजारी ने बड़े ही लाड प्यार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए बालक राम को नींद से जगाया, शंखों की मधुर गूंज और घंटियों के आवाज के साथ जब गर्भगृह का पर्दा हटा और प्रभु की पहली दिव्य झलक भक्तों के सामने आई, तो पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा, परंपरा के अनुसार, सबसे पहले दूध, दही, घी, शक्कर और शहद के पंचामृत से रामलला का अभिषेक किया गया, जिसके बाद उन्हें शुद्ध जल से स्नान कराया गया
मखमली और ऊनी वस्त्रों के साथ प्रभु का शाही श्रृंगार
अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की सेवा बिल्कुल वैसे ही की जाती है जैसे घर में किसी छोटे बालक की होती है, शीतलहर को देखते हुए आज प्रभु को विशेष गर्म वस्त्र धारण कराए गए, अपने लाडले सरकार को ठंड से बचाने के लिए पुजारियों ने उन्हें मखमल के रेशमी और ऊनी और बेहद खूबसूरत वस्त्र पहनाये, सोने के भव्य मुकुट, कीमती रत्नों जड़ित आभूषणों और ताजे सुगंधित फूलों के हार से सजे प्रभु का मुखमंडल इतना एकदम जीवंत लग रहा था की भक्त उन्हें बस एकटक निहारते ही रह गए, आपको बता दे प्रभु राम को जो फूलो की माला पहनाई जाती है उसे खास तौर से दिल्ली से मंगाया जाता है, श्रृंगार के बाद जब रामलला को उनका प्रिय माखन मिश्री का भोग लगाया गया, तो उनकी मंद मुस्कान ने हर किसी का दिल जीत लिया
मौसम के अनुसार रामलला की विशेष सेवा
मंदिर के पुजारी बताते है की प्रभु की दिनचर्या में मौसम का पूरा ख्याल रखा जाता है जैसे गर्मियों में उन्हें हल्के सूती वस्त्र पहनाए जाते हैं, अभी ठंड का मौसम है तो उन्हें गर्म तासीर वाले भोग और ऊनी कपड़े पहनाये जा रहे हैं, आज आरती के समय जब पुजारी जी ने बालक राम की नजर उतारी, तो वह पल इतना भावुक कर देने वाला था कि वहां मौजूद कई श्रद्धालुओं कीआँखे नम हो जाती है, भक्तो के अनुसार प्रभु का मुख मंगल एकदम जीता जागता लगता है
मंगला से शयन आरती तक प्रभु की सेवा
रामलला के दरबार में प्रभु की सेवा का यह अलौकिक क्रम सुबह से देर रात तक चलता रहता है, मंगला और श्रृंगार आरती के बाद दोपहर 12 बजे भोग आरती होती है, जिसमें उन्हें मौसम के अनुकूल विशेष पकवान खिलाए जाते हैं, इसके बाद प्रभु विश्राम के लिए जाते हैं और दोपहर 2 बजे उन्हें पुनः जगाकर उत्थापन आरती की जाती है, और उसके बाद शाम 7 बजे की संध्या आरती में हजारों दीपों की रोशनी से राम मंदिर जगमगा उठता है और अंत में रात 9 बजे शयन आरती होती है, जहाँ मधुर लोरी सुनाकर बालक राम को बड़े प्रेम से सुलाया जाता है
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ट्रस्ट के विशेष इंतजाम
ठंड को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए दर्शन वाले रास्तो और प्रतीक्षालयों में हीटर लगाए गए हैं, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए गर्म पानी और चाय की व्यवस्था भी की गई है ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो, मंदिर प्रशासन लगातार भीड़ को नियंत्रित करते हुए सुगम दर्शन वयवस्था में लगा है, जय श्री राम

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.
Tags
-
Home
-
Menu
