Begin typing your search above and press return to search.

Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : देखें रामलला का आज का अद्भुत श्रृंगार, सुबह की पहली आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Ram Lala Mangala Aarti Live : शीतल लहर और घने कोहरे के साथ आज रामनगरी एक अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आर ही है, कड़ाके की ठंड के बावजूद राम भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है

Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : देखें रामलला का आज का अद्भुत श्रृंगार, सुबह की पहली आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब
X

 Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : देखें रामलला का आज का अद्भुत श्रृंगार, सुबह की पहली आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब

By Uma Verma

Ram Lala Mangala Aarti Live 15 Jan 2026 : अयोध्या : शीतल लहर और घने कोहरे के साथ आज रामनगरी एक अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आर ही है, कड़ाके की ठंड के बावजूद राम भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है, और सुबह से ही लोग अपने आराध्य के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े रहते है, जैसे ही मंदिर के पट खोला गया, जय श्री राम के जयघोष ने पूरी अयोध्या मगरी में भक्ति की जैसे गर्माहट सी भर दी हो, भक्त अपने प्रभु की एक झलक पाने के लिए इतने उत्साहित थे की उन्हें सुबह की इस कड़ाके की ठंड का अहसास भी नही हो रहा था

Ram Lala Mangala Aarti Live 15 Jan 2026 : मंगला आरती के साथ जब जगाए गए बालक राम

प्रभु रामलला के दरबार में दिन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे दिव्य मंगला आरती के साथ होती है, यह नजारा किसी उत्सव जैसा होता है, जब पुजारियों ने बड़े ही लाड-प्यार से प्रभु को जगाया तो वह शंख की मधुर ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जब रामलला की पहली छवि भक्तों के सामने आई, तो पूरा परिसर भक्ति के सागर में डूब गया, प्रभु को जगाने के बाद परंपरा के अनुसार प्रभु का दूध, दही, घी और शहद के पंचामृत से अभिषेक किया गया

मखमली और ऊनी वस्त्रों में प्रभु का मनमोहक श्रृंगार

अयोध्या की हाड़ कंपाने वाली ठंड को देखते हुए आज रामलला का विशेष शीतकालीन श्रृंगार किया गया, अपने लाडले सरकार को ठंड से बचाने के लिए उन्हें मखमल के रेशमी और गर्म ऊनी वस्त्र पहनाए गए, सोने के आभूषणों और ताजे सुगंधित फूलों से सजे प्रभु का मुखमंडल इतना सुंदर लग रहा था कि भक्त अपनी सुध-बुध खो रहे थे, श्रृंगार के बाद जब रामलला को उनका प्रिय माखन-मिश्री का भोग लगाया गया, तो उनकी मंद मुस्कान ने सभी भगतो का दिल जीत लिया

भक्तों को हुआ अनोखा एहसास

दर्शन कर मंदिर से बाहर निकल रहे श्रद्धालुओं के चेहरों पर एक अलग ही सुकून और आंखों में खुशी दिखाई दे आ रही है, कई भक्तों ने तो यहाँ तक कहा की प्रभु रामलला की प्रतिमा इतनी जीती जागती लगती है की प्रभु बस अभी बोल पड़ेंगे विशेष रूप से जब पुजारी बालक राम की नजर उतारते हैं, तो वह नजारा इतना भावुक कर देने वाला होता है की भक्त निहाल हो जाते हैं, यहाँ प्रभु का ध्यान बिल्कुल एक छोटे बच्चे की तरह रखा जाता है

सुबह से रात तक प्रभु की सेवा

राम मंदिर में प्रभु की सेवा का क्रम दिन भर चलता रहता है, सुबह की श्रृंगार आरती के बाद दोपहर 12 बजे भोग आरती होती है, जिसके बाद प्रभु विश्राम करते हैं, दोपहर 2 बजे उन्हें पुनः जगाकर उत्थापन आरती की जाती है, शाम 7 बजे की संध्या आरती में पूरा मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठता है और अंत में रात 9 बजे शयन आरती होती है, जहाँ लोरी सुनाकर प्रभु को विश्राम कराया जाता है मंदिर प्रशासन ने ठंड को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों के लिए हीटर और कंबल के विशेष इंतजाम भी किए हैं। जय श्री राम

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story