Begin typing your search above and press return to search.

Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : देखें बालक राम का अनोखा श्रृंगार, दिव्य आभूषणों और फूलों से सजा प्रभु का मनमोहक स्वरूप

Ram Lala Mangala Aarti Live : प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आज बुधवार की सुबह भक्ति और श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा है की पूरी नगरी राममय हो गई है, कड़ाके की ठंड और चारो ओर छाई घने कोहरे की सफेद चादर भी राम भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई

Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : देखें बालक राम का अनोखा श्रृंगार, दिव्य आभूषणों और फूलों से सजा प्रभु का मनमोहक स्वरूप
X

Ram Lala Mangala Aarti Live : अयोध्या से लाइव : देखें बालक राम का अनोखा श्रृंगार, दिव्य आभूषणों और फूलों से सजा प्रभु का मनमोहक स्वरूप

By Uma Verma

Ram Lala Mangala Aarti Live Today 21 Jan 2026 : अयोध्या : प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आज बुधवार की सुबह भक्ति और श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा है की पूरी नगरी राममय हो गई है, कड़ाके की ठंड और चारो ओर छाई घने कोहरे की सफेद चादर भी राम भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई, जैसे ही सुबह की पहली किरण फूटी, सरयू के पावन तट से लेकर भव्य राम मंदिर के मुख्य दरवाजे तक केवल जय श्री राम के जयघोष की गूंज सुनाई देने लगी देश दुनिया से आए हजारों श्रद्धालु रात से ही अपने प्रिय आराध्य बालक राम की एक झलक पाने के लिए लाईनो में लगे हुए थे

Ram Lala Mangala Aarti Live Today 21 Jan 2026 : मंगला आरती के साथ जागे बालक राम

प्रभु रामलला के दरबार में दिन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे भव्य मंगला आरती के साथ की जाती है मंगला आरती का यह नजारा किसी बड़े उत्सव जैसा लग रहा था परंपरा के अनुसार, मुख्य पुजारी ने बड़े ही लाड प्यार के साथ वैदिक मंत्रों का पाठ करते हुए बालक राम को नींद से जगाया, शंखों की मधुर गूंज, नगाड़ों की थाप और घंटो की सुरीली आवाज के बीच जैसे ही गर्भगृह का पर्दा हटा और प्रभु की पहली मनमोहक झलक भक्तो के सामने आई, तो पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा सबसे पहले गाय के दूध, ताजे दही, शुद्ध घी, शक्कर और शहद से बने पंचामृत से रामलला का अभिषेक किया गया, जिसके बाद उन्हे पवित्र जल से स्नान कराया गया

प्रभु का मनमोहक श्रृंगार

अयोध्या के इस भव्य मंदिर में रामलला की सेवा बिल्कुल वैसे ही की जाती है जैसे किसी राजघराने में छोटे बालक की देखभाल होती है, अपने लाडले सरकार को ठंड से बचाने के लिए पुजारियों ने उन्हे मखमल के रेशमी और बेहद सुंदर ऊनी वस्त्र पहनाए, माथे पर स्वर्ण का भव्य मुकुट, गले में कीमती रत्नो और हीरो से जड़े आभूषण और ताजे सुगंधित फूलों के हार से सजे प्रभु का मुखमंडल इतना सजीव लग रहा था कि भक्त बस उन्हें निहारते रह गए, विशेष बात यह है की प्रभु के लिए फूलों की खास माला हर दिन दिल्ली से मंगाई जाती है श्रृंगार के बाद जब रामलला को उनका सबसे प्रिय माखन मिश्री का भोग लगाया गया, तो उनकी मंद मंद मुस्कान देखकर सभी भक्त निहाल हो गए

ठंड के मौसम में रामलला की विशेष सेवा

मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया की प्रभु की दिनचर्या में मौसम के हिसाब से बदलाव किए जाते है, जैसे गर्मियो में उन्हें हल्के सूती कपड़े पहनाए जाते है ठीक वैसे ही इस ठंड में उन्हें गर्म तासीर वाले पकवानो का भोग लगाया जा रहा है और मखमली ऊनी कपड़े पहनाए जा रहे है आज सुबह की आरती के समय जब पुजारी जी ने बड़े प्रेम से बालक राम की नजर उतारी, तो वह क्षण इतना भावुक कर देने वाला था की कई भक्त भाऊक हो गए, भक्तों का कहना है की प्रभु की इस अलौकिक प्रतिमा को देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे भगवान अभी बोल पड़ेंगे बिलकुल जीती जगती प्रतिमा है उनकी

मंगला से शयन आरती तक प्रभु की सेवा

रामलला के दरबार में सेवा का यह क्रम सुबह से देर रात तक चलता है, सुबह की मंगला और श्रृंगार आरती के बाद दोपहर 12 बजे मुख्य भोग आरती होगी, जिसमें प्रभु को विशेष पकवानो का भोग लगेगा, इसके बाद प्रभु विश्राम करेंगे और दोपहर 2 बजे उन्हें जगाकर उत्थापन आरती की जाएगी, शाम 7 बजे की भव्य संध्या आरती में हजारों दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठेगा, जो दीपावली त्यौहार जैसा होता है अंत में रात 9 बजे शयन आरती होगी, जहाँ पुजारी मधुर लोरी सुनाकर बालक राम को सुलाएंगे

श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

भीषण ठंड और भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने सुरक्षा और सुविधा के जबरदस्त इंतजाम किए है बुजुर्गो, दिव्यांगो और छोटे बच्चों के लिए दर्शन मार्ग और प्रतीक्षा कमरो मे हीटर लगाए गए है, साथ ही कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के लिए गर्म पानी और चाय की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो, मंदिर प्रशासन और सुरक्षा के जवान भीड़ को संभाल रहे है ताकि हर भक्त शांति से दर्शन कर सके, जय श्री राम

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story