Begin typing your search above and press return to search.

Raksha Bandhan 2025 : जानें राखी बांधने का शुभ समय, पूजा विधि, मंत्र और दुर्लभ योग की पूरी डिटेल

Raksha Bandhan Shubh Muhurt 2025: देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बहन अपने भाई की कलाई पर अपनी मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए रक्षा सूत्र बांधती है। साथ ही अपने भाई की लंबी उम्र की कामना भी करती है। ऐसे में बहनों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि राखी बांधने का शुभ समय, पूजा विधि और मंत्र क्या है। तो चलिए जानते हैं।

जानें राखी बांधने का शुभ समय, पूजा विधि, मंत्र और दुर्लभ योग की पूरी डिटेल
X
By Chitrsen Sahu

Raksha Bandhan Shubh Muhurt 2025: देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बहन अपने भाई की कलाई पर अपनी मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए रक्षा सूत्र बांधती है। साथ ही अपने भाई की लंबी उम्र की कामना भी करती है। ऐसे में बहनों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि राखी बांधने का शुभ समय, पूजा विधि और मंत्र क्या है। तो चलिए जानते हैं।

राखी बांधने का शुभ समय

भद्रा काल में मांगलिक कार्य पूरी तरह से वर्जित रहता है। ऐसे में 8 अगस्त के दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 9 अगस्त की रात 1 बजकर 52 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। इसलिए राखी बांधने का शुभ समय 9 अगस्त की सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है।

पूजा विधि

  • सबसे पहले पूजा के लिए थाली तैयार करें
  • भाई को पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर बैठाएं।
  • अब तिलक लगाकर भाई की आरती उतारे।
  • इसके बाद भाई को मिठाई खिलाकर मंगल कामना करें।
  • आखिर में माता-पिता का आशिर्वाद लेना न भूलें।

राखी बांधने का मंत्र

येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वामं प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल

राखी पर बन रहा है दुर्लभ योग

रक्षाबंधन पर ग्रहों का दुर्लभ योग बन रहा है। रक्षाबंधन पर कई सालों बाद ऐसा संयोग बवन रहा है, जब इस बार राखी पर भद्रा का कोई साया नहीं रहेगा। आज शनिदेव मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। चंद्रमा मकर में अपना स्थान लेंगे। बुध कर्क, गुरु और शुक्र मिथुन में बने रहेंगे। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story