Begin typing your search above and press return to search.

Rajim Kumbh: मुख्यमंत्री ने राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का किया विमोचन

Rajim Kumbh:

Rajim Kumbh: मुख्यमंत्री ने राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का किया विमोचन
X
By Sanjeet Kumar

Rajim Kumbh: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां विधानसभा कार्यालय कक्ष में संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित राजिम कुम्भ कल्प 2024 के लोगो और छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक पंचांग का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक अनुज शर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि राजिम में आगामी 24 फरवरी से 5 मार्च तक राजिम कुम्भ कल्प आयोजित है। मंत्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को कुम्भ कल्प के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने सांस्कृतिक पंचांग की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री साय को बताया कि पंचांग में प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी 84 मेले एवं महोत्सवों की जानकारी दी गई है।


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story