Begin typing your search above and press return to search.

Pushya Nakshatra 2025 : इस बार आज और कल दो दिन की पुष्य नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व, योग

Pushya Nakshatra 2025 : इस बार मंगल पुष्य और बुध पुष्य योग बनेंगे.

Pushya Nakshatra 2025 :  इस बार आज और कल दो दिन की पुष्य नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व, योग
X
By Meenu Tiwari

Pushya Nakshatra 2025 : कल से दो दिन पुष्य नक्षत्र है. पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में राजा कहा जाता है. इसकी शुभता अन्य सभी नक्षत्रों से अधिक मानी गई है। पुष्य नक्षत्र को खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह सबसे उत्तम माना जाता है. और यह संयोग इस वर्ष 14 और 15 अक्टूबर 2025 को बन रहा है। इस दौरान मंगल पुष्य और बुध पुष्य दोनों योग बनेंगे, जो धन, सफलता और सौभाग्य में वृद्धि के लिए बेहद लाभकारी माने गए हैं।


पुष्य नक्षत्र कब है ?




इस वर्ष पुष्य नक्षत्र 14 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगा और 15 अक्टूबर बुधवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह और इसके देवता बृहस्पति (गुरु) हैं। इसका प्रतीक “गाय का थन” है, जो पालन-पोषण, समृद्धि और स्थायित्व का प्रतीक माना गया है।

पुष्य नक्षत्र का महत्व

वैदिक ग्रंथों में पुष्य नक्षत्र को “सौ दोषों को दूर करने वाला नक्षत्र” कहा गया है। यह नक्षत्र व्यक्ति के जीवन में स्थिरता, सफलता और समृद्धि प्रदान करता है। इस दिन किए गए कार्यों में बाधाएं कम आती हैं और सफलता के योग कई गुना बढ़ जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति नया व्यापार शुरू करना चाहता है, निवेश करना चाहता है या नया घर, वाहन या संपत्ति खरीदना चाहता है, तो पुष्य नक्षत्र का समय सबसे शुभ माना गया है।


इस दिन बन रहे हैं खास योग

  • इस बार पुष्य नक्षत्र के दौरान मंगल पुष्य योग और बुध पुष्य योग का शुभ संयोग बनेगा।
  • मंगल पुष्य योग से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है।
  • बुध पुष्य योग से व्यापार में सफलता और बुद्धि का विकास होता है।
  • इन दोनों योगों के कारण 14 और 15 अक्टूबर की तिथियां खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ रहेंगी।

पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के शुभ मुहूर्त

14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)

  • सुबह 11:54 से दोपहर 01:33 बजे तक
  • दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:26 बजे तक
  • शाम 07:26 बजे से रात 09:00 बजे तक




15 अक्टूबर 2025 (बुधवार)

दोपहर 12:00 बजे तक

इन समयों के दौरान की गई खरीदारी या शुभ कार्यों की शुरुआत विशेष रूप से फलदायी मानी गई है।


Next Story