Begin typing your search above and press return to search.

PHOTO में देखिए: अघोराचार्य कीनाराम और अघोरेश्वर भगवान राम की प्रतिमा का बाबा सम्भव राम ने किया अनावरण...

PHOTO में देखिए: अघोराचार्य कीनाराम और अघोरेश्वर भगवान राम की प्रतिमा का बाबा सम्भव राम ने किया अनावरण...
X
By Gopal Rao

बिलासपुर। अघोरपीठ सर्वेश्वरी समूह कोनी-सेन्दरी बिलासपुर में कल 15 मई को सर्वेश्वरी समूह, बाबा भगवान राम ट्रस्ट एवं अघोर परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद सम्भव राम जी के हाथों अघोराचार्य कीनाराम जी की दिव्य प्रतिमा का अनावरण हुआ।


महाराज की प्रतिमा के विधिवत पूजन उपरांत पूज्य बाबा ने अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान राम की भव्य समाधि में उनकी प्रतिमा का अनावरण करते हुए चरणपादुका, शिवलिंग एवं प्रतिमा की विधिवत स्थापना की। पूज्य बाबा द्वारा उक्त सभी स्थलों पर विधिवत माल्यार्पण, पूजन, आरती व परिक्रमा का क्रम सम्पन्न किया गया।


इस अवसर पर शाखा पदाधिकारी व सदस्यगण साथ ही अघोरपीठ गम्हरिया, जशपुर से कृष्ण कुमार सिंह (टप्पू जी), ब्रम्हानिष्ठालय सोगड़ा आश्रम से तुरबान सिंह (मानस जी) उपस्थित रहे। इस अवसर पर आश्रमवासियों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


आज का दिन इस जनपद के श्रद्धालुओं -भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया है। सभी श्रद्धालु-भक्तों, उपस्थित जनसमूह ने इसमें भाग लिया और पूज्य का दर्शन लाभ प्राप्त किए। उक्त जानकारी मंत्री उमेश नारायण मिश्रा द्वारा दी गई ।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story