Begin typing your search above and press return to search.

Navratri 2025 : आज से शुभ योगों की 10 दिनों की नवरात्रि शुरू, हाथी पर सवार होकर आ रही है माँ आदिशक्ति, करें इन खास मन्त्रों का जाप होगा सभी कष्टों का निवारण

Navratri 2025 : पंचमी ,षष्टि, सप्तमी और अष्टमी को क्रमश: प्रीति,आयुष्मान, सौभाग्य और शोभन योग बन रहे है जो की अत्यंत शुभ है|

Navratri 2025 : आज से शुभ योगों की 10 दिनों की नवरात्रि शुरू, हाथी पर सवार होकर आ रही है माँ आदिशक्ति, करें इन खास मन्त्रों का जाप होगा सभी कष्टों का निवारण
X
By Meenu Tiwari

Navratri 2025 : माँ आदि शक्ति का पर्व नवरात्र आज से शुरू हो रहा है. इस बार 10 दिनों की है नवरात्रि है. और इन दिनों में 6 दिन रवि योग और 2 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है और 1 दिन अमृत सिद्धि योग है.


पहले ही दिन शुक्ल योग तथा श्रीवत्स योग और लक्ष्मी कारक गज लक्ष्मी योग है| तृतीया तिथि वृद्धि होने के कारण इस बार नवरात्रि 10 दिनों की है|


पंचमी ,षष्टि, सप्तमी और अष्टमी को क्रमश: प्रीति, आयुष्मान ,सौभाग्य और शोभन योग बन रहे है जो की अत्यंत शुभ है|


घट स्थापन मुहुर्त ज्योतिषाचार्य डॉ.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार





  • वृश्चिक लग्न: परत: 9.55 से 12.10 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: प्रात: 11.36 से 12.24 बजे तक|
  • कुम्भ लग्न : दोपहर 4.04 से४ 5.38 बजे तक|
  • वृषभ लग्न: रात्री 8.53 से 10.52 बजे तक|

हाथी पर सवार होकर आ रही है माँ आदिशक्ति

सोमवार से नवरात्रि प्रारम्भ हो रही है. इसीलिए माता हाथी पर सवार होकर सभी के लिए राजयोग और समृद्धि लेकर आ रही है| यह माताजी का लक्ष्मी स्वरुप सभी धन सम्बन्धी कष्टों का निवारण लेकर आ रहा है|


सभी कष्टों का होगा निवारण




1. विद्यार्थी : नवरात्रि के नौ दिनों में यदि “ ह्रीं क्लीं मातंगी देव्यै नमो नम:” मन्त्र का जाप करेंगे तो प्रतियोगी परिक्षा में सफलता मिलेगी और बौद्धिक दक्षता बढ़ेगी|

2. विवाह के लिए: नवरात्रि के नौ दिनों में यदि “ह्रीं कात्यायनी देव्यै शीघ्र फल प्रदायिने देव्यै नम:” मन्त्र का जाप करने से शीघ्र विवाह होगा| यदि विवाह में बाधा है तो नवरात्रि के नौ दिन हाथ में हल्दी कुमकुम रख कर दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्त्रोत्र का 8 पाठ करें और सिद्ध कुंजिका स्त्रोत्र का पाठ करे| पाठ के पश्चात हाथ को केले या बेल के वृक्ष पर धो लें| शीघ्र विवाह होगा|

3. व्यवसाय और नौकरी में मिलेगी सफलता : नवरात्रि के नौ दिनों में यदि “ह्रीं श्रीं महा योगिनीश्वरी मम सर्व कार्य सिद्धिदात्री देव्यै नम:” मंत्र का जाप करें|

4. सभी पारिवारिक कष्टों और कर्ज संबंधी समस्याओं के लिए:

अर्गला स्त्रोत्र के साथ दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें | समस्या दूर होगी|



Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story