Begin typing your search above and press return to search.

महाकाल में दिखा धर्म व आस्था का अनूठा संगम, महाकाल का किया गया तिरंगा रंग से श्रृंगार, मंदिर में भी तिरंगा रंग की लाइटिंग

महाकाल में दिखा धर्म व आस्था का अनूठा संगम, महाकाल का किया गया तिरंगा रंग से श्रृंगार, मंदिर में भी तिरंगा रंग की लाइटिंग
X
By NPG News

एनपीजी डेस्क। आजादी के अमृत महोत्सव में उज्जैन के महाकाल मंदिर में धर्म व देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। महाकाल का जहां राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से श्रृंगार किया गया। तो वही मंदिर परिसर में भी तिरंगा फहरा कर मंदिर को तिरंगे रंग की लाइटिंग में सजाया गया। व तीन रंगों से बनी माला भी पहनाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने भस्म आरती में शामिल होकर महाकाल का दर्शन किया।


आज गणतंत्र दिवस की सुबह 4 बजे जब भगवान महाकाल के दरबार के पट खुले तो भगवान को जल, दूध, दही, शहद,फलों के रस,घी से पहले स्नान करवाया गया। फिर श्रृंगार में नर मुंडो की माला,भांग सूखे मेवे और अन्य पूजन सामग्री का उपयोग कर उनका श्रृंगार शुरू किया गया। इसके बाद पुरोहितों ने भगवान महाकाल की भांग,चंदन, अबीर,गुलाल,सूखे मेवे, अष्टगंध, सुगंधित इत्र आदि से पूजन किया। फिर उनका तिरंगे के रंग से सज्जा की गई। भगवान को तिरंगा वस्त्र भी अर्पित किया गया। व तीन रंगों से बनी माला भी पहनाई गई। गणतंत्र दिवस का रंग महाकाल के दरबार में देखकर भक्तों का उत्साह कई गुना बढ़ गया.

मंदिर परिसर में तिरंगा फहरा कर वहां भी विशेष साज सज्जा की गई। महाकालेश्वर मंदिर में तीन रंगो की लाइटिंग से सजावट की गई है। पूरा का पूरा महाकाल परिसर तिरंगे के रंग से शोभायमान हो रहा है। और यहां पहुँचने वाले भक्तों को धर्म की भक्ति के साथ देशभक्ति का भी अनूठा एहसास हो रहा है।

Next Story