Begin typing your search above and press return to search.

Mahakal Bhasma Aarti Live : उज्जैन से लाइव : देखें भोलेनाथ का श्रृंगार आरती और मनमोहक सवरूप

Mahakal Bhasma Aarti Live : आज माघ महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है आज शनिवार सुबह से ही महाकाल मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ है, महाकाल के दर्शन के लिए लोग आधी रात से ही लाईनो में लग जाते है

Mahakal Bhasma Aarti Live : उज्जैन से लाइव : देखें भोलेनाथ का श्रृंगार आरती और मनमोहक सवरूप
X

Mahakal Bhasma Aarti Live : उज्जैन से लाइव : देखें भोलेनाथ का श्रृंगार आरती और मनमोहक सवरूप

By Uma Verma

Mahakal Bhasma Aarti Live Today 24 Jan 2026 : उज्जैन : आज माघ महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है आज शनिवार सुबह से ही महाकाल मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ है, महाकाल के दर्शन के लिए लोग आधी रात से ही लाईनो में लग जाते है, आज भी सुबह 4 बजे जब मंदिर का दरवाजा खुला तो चारो तरफ जय महाकाल का जयघोष जुंजायमान हो उठा, भगवान भोलेनाथ का अनोखा श्रृंगार किया गया और भक्तो ने दर्शन किया

महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया आज सुबह ४ बजे मंदिर का दरवाजा खोला गया उसके बाद भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत आदि से अभिषेक किया गया


फिर भोलेनाथ को शुद्ध जल से स्नान कराया फिर मंत्रो के साथ भोलेनाथ का अनोखा श्रृंगार किया गया फिर कपूर आरती की उसके बाद भगवान भोलेनाथ को धतूरे का फूल धतूरे का फल और बेल पत्र चढ़ाया गया और नए कपडे पहनाये गए उसके बाद बाबा महाकाल पर भस्म रमाया गया उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म की पोटली बनाकर भोलेनाथ पर भस्म की वर्षा की गई यह भस्म आरती २ घंटे तक की जाती है ढोल नगाड़ो और मधुर मंत्रो से पूरा मंदिर परीसर भक्ति में दूब जाता है त्रिकालदर्शी महाकाल के दर्शन कर भक्त निहाल हो जाते है

दिन भर चलती है महाकाल की सेवा

आरती का समय : सबसे पहले भस्म आरती 4 से 6 बजे तक की जाती है उसके बाद दद्योतक आरती 7:30 से 8:15 बजे तक चलती है उसके बाद भोग आरती 10:30 से 11:15 बजे तक की जाती है जिसमे मौसम के अनुसार भोलेनाथ को भोग लगाया जाता है भोग की पूरी थाल सजाई जाती है, उसके बाद शाम को संध्या आरती होती है जो 6:30 से 7:15 बजे तक की जाती है, उसके बाद अंत में शयन आरती रात 10:30 से 11:00 बजे तक की जाती है फिर दूसरे दिन तक के लिए मंदिर कापट बंद कर दिया जाता है

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story