Begin typing your search above and press return to search.

Mahakal Bhasma Aarti Live Today 25 Jan 2026 : उज्जैन से लाइव, भस्म आरती में त्रिकालदर्शी महाकाल का अनोखा श्रृंगार, घर बैठे यहाँ करें दर्शन

Mahakal Bhasma Aarti Live Today 25 Jan 2026 : आज माघ महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है आज रविवार सुबह से ही महाकाल मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिल रही है रविवार यानि छुट्टी का दिन होने के कारण आज ज्यादा ही भीड़ है

Mahakal Bhasma Aarti Live Today 25 Jan 2026 : उज्जैन से लाइव, भस्म आरती में त्रिकालदर्शी महाकाल का अनोखा श्रृंगार, घर बैठे यहाँ करें दर्शन
X

Mahakal Bhasma Aarti Live Today 25 Jan 2026 : उज्जैन से लाइव, भस्म आरती में त्रिकालदर्शी महाकाल का अनोखा श्रृंगार, घर बैठे यहाँ करें दर्शन  

By Uma Verma

Mahakal Bhasma Aarti Live Today 25 Jan 2026 : उज्जैन : आज माघ महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है आज रविवार सुबह से ही महाकाल मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिल रही है रविवार यानि छुट्टी का दिन होने के कारण आज ज्यादा ही भीड़ है , महाकाल के दर्शन के लिए लोग आधी रात से ही लाईनो में लग जाते है, आज भी सुबह 4 बजे जब मंदिर का पट खोला गया तो चारो तरफ जय महाकाल का जयघोष जुंजायमान हो उठा, उसके बाद भगवान भोलेनाथ का अनोखा श्रृंगार किया गया और भक्तो ने दर्शन किया



श्रृंगार और भस्म आरती

महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया आज सुबह 4 बजे मंदिर का दरवाजा खोला गया और रोज की भांति भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत आदि से अभिषेक किया गया फिर भोलेनाथ को शुद्ध जल से स्नान कराया गया फिर मंत्रो के उचारण के साथ भोलेनाथ का अनोखा श्रृंगार किया गया उसके बाद कपूर आरती की गई उसके बाद भगवान भोलेनाथ को धतूरे का फूल धतूरे का फल और बेल पत्र चढ़ाया गया और चन्दन का टिका और विभिन्न बंदन सिंदूर आदि से भोलेनाथ को टिका लगाया गया, नए वस्त्र पहनाये गए उसके बाद बाबा महाकाल पर भस्म रमाया गया उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म की पोटली बनाकर भोलेनाथ पर भस्म की वर्षा की गई यह भस्म आरती 2 घंटे तक की जाती है ढोल नगाड़ो और मधुर मंत्रो से पूरा मंदिर परीसर भक्तिमय हो जाता है त्रिकालदर्शी महाकाल के दर्शन कर भक्त निहाल हो जाते है

दिन भर महाकाल की सेवा

आरती का समय : सबसे पहले भस्म आरती 4 से 6 बजे तक की जाती है उसके बाद दद्योतक आरती 7:30 से 8:15 बजे तक चलती है उसके बाद भोग आरती 10:30 से 11:15 बजे तक की जाती है जिसमे मौसम के अनुसार भोलेनाथ को भोग लगाया जाता है भोग की पूरी थाल सजाई जाती है, उसके बाद शाम को संध्या आरती होती है जो 6:30 से 7:15 बजे तक की जाती है, उसके बाद अंत में शयन आरती रात 10:30 से 11:00 बजे तक की जाती है फिर दूसरे दिन तक के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए जाये है

मंदिर से जुड़ी जानकारी

उज्जैन महाकाल मंदिर से जुडी कोई भी जानकारी के लिए आप इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 में फोन कर सकते है, महाकाल मंदिर में दर्शन आदि की जानकारी पूजा पाठ दान आदि की जानकारी के लिए आप इन नंबरों 0734-2559272, 2559277, 2559276, 2559275 पर फोन कर जानकारी घर बैठे पा सकते है

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story