Begin typing your search above and press return to search.

Mahakal Bhasm Aarti Live : उज्जैन से लाइव : मयूर पंख का मुकुट और बादाम की माला, आज उज्जैन में ऐसे हुआ बाबा भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार, यहाँ करें दर्शन

Mahakal Bhasm Aarti Live : आज माघ महिना शुक्ल पक्ष की दशमी तिथी दिन बुधवार है रोज की तरह आज भी उज्जैन महाकाल के दरबार में लाखों भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिल रही है

Mahakal Bhasm Aarti Live : उज्जैन से लाइव : मयूर पंख का मुकुट और बादाम की माला, आज उज्जैन में ऐसे हुआ बाबा भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार, यहाँ करें दर्शन
X

Mahakal Bhasm Aarti Live : उज्जैन से लाइव : मयूर पंख का मुकुट और बादाम की माला, आज उज्जैन में ऐसे हुआ बाबा भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार, यहाँ करें दर्शन

By Uma Verma

Mahakal Bhasm Aarti Live Today 28 January 2026 : उज्जैन : आज माघ महिना शुक्ल पक्ष की दशमी तिथी दिन बुधवार है रोज की तरह आज भी उज्जैन महाकाल के दरबार में लाखों भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, श्रद्धालु आधी रात से ही लंबी लंबी कतारों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लग जाते है आज सुबह जब मंदिर का दरवाजा खोला गया तो जय महाकाल के जय घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा, भक्तो ने साक्षात् त्रिकालदर्शी के दर्शन किये

भस्म आरती श्रृंगार दर्शन

महाकाल मंदिर में आज सुबह 4 बजे जब मंदिर का दरवाजा खोला गया और रोज की भांति सबसे पहले भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत आदि से अभिषेक किया गया फिर भोलेनाथ को गर्म शुद्ध जल से स्नान कराया गया उसके बाद मंत्रो के उच्चारण के साथ भोलेनाथ का अनोखा श्रृंगार किया गया उसके बाद कपूर आरती की गई उसके बाद भगवान भोलेनाथ को धतूरे का फूल धतूरे का फल और बेल पत्र चढ़ाया गया और आज भोलेनाथ को मयूर पंख से बना मुकुट पहनाया गया और चन्दन का टिका लगाया गया नए वस्त्र धारण कराये गए, गले में रुद्राक्ष की माला और नाग की माला के साथ बादाम की माला पहनाई गई, उसके बाद बाबा महाकाल पर भस्म रमाया गया उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म की पोटली बनाकर भोलेनाथ पर भस्म की वर्षा की गई यह भस्म आरती 2 घंटे तक की जाती है ढोल नगाड़ो और मधुर मंत्रो से पूरा मंदिर परीसर भक्तिमय हो जाता है त्रिकालदर्शी महाकाल के दर्शन कर भक्त निहाल हो जाते है मान्यता ऐसी है की इस भस्म आरती के दौरान साक्षात् महाकाल के दर्शन होते है

दिन भर महाकाल की सेवा

आरती का समय : सबसे पहले भस्म आरती 4 से 6 बजे तक की जाती है उसके बाद दद्योतक आरती 7:30 से 8:15 बजे तक चलती है उसके बाद भोग आरती 10:30 से 11:15 बजे तक की जाती है जिसमे मौसम के अनुसार भोलेनाथ को भोग लगाया जाता है भोग की पूरी थाल सजाई जाती है, उसके बाद शाम को संध्या आरती होती है जो 6:30 से 7:15 बजे तक की जाती है, उसके बाद अंत में शयन आरती रात 10:30 से 11:00 बजे तक की जाती है फिर दूसरे दिन तक के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए जाये है, इसी तरह दिन भर महाकाल अपने भक्तो को अलग अलग रूपों में दर्शन देते है

मंदिर से जुड़ी जरुरी जानकारी

उज्जैन महाकाल मंदिर से जुडी कोई भी जानकारी के लिए आप इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 में फोन कर सकते है, महाकाल मंदिर में दर्शन आदि की जानकारी पूजा पाठ दान आदि की जानकारी के लिए आप इन नंबरों 0734-2559272, 2559277, 2559276, 2559275 पर फोन कर जानकारी घर बैठे पा सकते है

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story