Begin typing your search above and press return to search.

Mahakal Bhasm Aarti Live : उज्जैन से लाइव : महाकाल की भस्म आरती में शंखनाद और डमरू की गूंज से भक्तिमय हुई अवंतिका नगरी, आप भी यहाँ करें दर्शन

Mahakal Bhasm Aarti Live : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आज शुक्रवार की सुबह आस्था और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाद भी भक्तो के जोश में कोई कमी है

Mahakal Bhasm Aarti Live : उज्जैन से लाइव : महाकाल की भस्म आरती में शंखनाद और डमरू की गूंज से भक्तिमय हुई अवंतिका नगरी, आप भी यहाँ करें दर्शन
X

Mahakal Bhasm Aarti Live : उज्जैन से लाइव : महाकाल की भस्म आरती में शंखनाद और डमरू की गूंज से भक्तिमय हुई अवंतिका नगरी, आप भी यहाँ करें दर्शन

By Uma Verma

उज्जैन : Mahakal Bhasm Aarti Live Today 23 Jan 2026 : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आज शुक्रवार की सुबह आस्था और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाद भी भक्तो के जोश में कोई कमी है बर्फीली हवाओ के बीच श्रद्धालु रात से ही बाबा के दर्शन के लिए लंबी लाइनो में लगे रहे, जैसे ही ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खुले, पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंज उठा

महादेव का श्रृंगार

मंदिर की वर्षो पुरानी परंपरा के मुताबिक, दिन की शुरुआत बाबा के जल अभिषेक के साथ हुआ इसके बाद भगवान महाकाल को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से शाही स्नान कराया गया, आज बाबा का श्रृंगार इतना दिव्य है वहा मौजूद सभी श्रद्धालु उन्हें एक तक निहार हरे है, उनके माथे पर चंदन से तेजस्वी त्रिपुंड सजाया गया, भांग, सूखे मेवो और ताजे फूलो के साथ साथ भोलेनाथ के पसंदीदा धतूरे और बेलपत्र भी चढ़ाए गए, महादेव का यह अलौकिक रूप आज बहुत मनमोहक लग रहा है

भस्म की वर्षा

महानिर्वाणी अखाड़े की तरफ से बाबा को भस्म अर्पित की जाती है, जैसे ही सूती कपड़े से बधे भस्म की पोटली भोलेनाथ पर बिखेरा गया पूरा गर्भगृह एक दिव्य खुशबू से महक उठा, शंखों की गूंज, डमरू की आवाज और पंडितो के मंत्रो ने वातावरण में एक नई ऊर्जा भर दी, महाकाल की यह भस्म आरती दो घंटे तक की जाती है जिसमे भोलेनाथ के एक अलग की स्वरुप के दर्शन होते है

दिनभर चलेगी बाबा की सेवा

महाकाल मंदिर में भोलेनाथ की पूजा आरती दिन भर चलती है, जिसमे भोलेनाथ को अलग अलग रूप दिया जाता है, भस्म आरती के बाद दद्योदक आरती होगी उसके बाद दोपहर में भोग आरती की जाएगी, जिसमें बाबा को मौसम के हिसाब से खास पकवानो का भोग लगेगा, इसके बाद शाम को भव्य संध्या आरती और रात में शयन आरती होगी दिन भर बाबा महाकाल अपने भक्तों को अलग अलग सुंदर रूपो में दर्शन देंगे

भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था

बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किए है आम लोग मानसरोवर गेट से मंदिर में प्रवेश कर रहे है, जो लोग जल्दी दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए 250 रुपये की रसीद वाली सुविधा भी है, उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओ के लिए एक खास बात यह है कि जूना महाकाल के दर्शन के बिना महाकाल की यात्रा अधूरी मानी जाती है, इसलिए अगर आप उज्जैन आ रहे हैं, तो मंदिर परिसर में ही मौजूद जूना महाकाल के दर्शन जरूर करे और अपनी यात्रा पूरी करे, जय महाकाल

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story