Mahakal Bhasm Aarti Live Today : उज्जैन से लाइव : जयकारों की गूंज के साथ हुआ त्रिकालदर्शी का भव्य अभिषेक, घर बैठे आप भी करें दर्शन

Mahakal Bhasm Aarti Live Today : उज्जैन से लाइव : जयकारों की गूंज के साथ हुआ त्रिकालदर्शी का भव्य अभिषेक, घर बैठे आप भी करें दर्शन
Ujjain Mahakal Bhasm Aarti Live Today 20 Jan 2026 : उज्जैन : धर्म की नगरी उज्जैन में आज मंगलवार की सुबह आस्था और भक्ति का एक ऐसा अनूठा संगम देखने को मिल रहा है जिसे देखकर लगता है कि शिव भक्तों पर कड़ाके की ठंड का कोई असर ही नहीं है, बाहर बर्फीली हवाएं चल रही हैं और चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ है, लेकिन बाबा महाकाल के भक्तों के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं दिख रही, ब्रह्म मुहूर्त में जैसे ही विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के मंदिर के पट खुले, पूरा परिसर जय श्री महाकाल के गूंजते जयकारों से सराबोर हो गया, बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु रात से ही लंबी लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे
Ujjain Mahakal Bhasm Aarti Live Today 20 Jan 2026 : पंचामृत अभिषेक और अलौकिक त्रिपुंड श्रृंगार
मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा का के साथ दिन की शुरुआत बाबा के जल अभिषेक के साथ की गई, इसके बाद भगवान महाकाल को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से शाही स्नान कराया गया, आज बाबा का श्रृंगार विशेष रूप से बेहद खास और अलौकिक है, जो देखने में बहुत ही भव्य और आकर्षक लग रहा था। उनके माथे पर चंदन से बेहद सुंदर और तेजस्वी त्रिपुंड सजाया गया, भांग, सूखे मेवों और ताजे सुगंधित फूलों से महादेव का ऐसा मनमोहक रूप दिया गया की वहा मौजूद श्रद्धालु एकटक प्रभु के दिव्य स्वरूप को निहार रहे है
भस्म की वर्षा और मंत्रों से गूंजा गर्भगृह
आरती का सबसे खास पल तब आता है जब महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा को पवित्र भस्म अर्पित की की जाती है आज भी जैसे ही सूती कपड़े से बांधकर भस्म की वर्षा भोलेनाथ पर की गई, तो पूरा गर्भगृह एक दिव्य और भीनी भीनी खुशबू से महक उठा, शंखों की गूंज, डमरू की थाप और पंडितों के वैदिक मंत्रों ने वातावरण में ऐसी सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया की वहा उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर होकर भक्ति में झूमने लगे, लगभग दो घंटे तक चलने वाली इस दिव्य भस्म आरती में भक्तों ने साक्षात महादेव के दर्शन किए
दिन भर जारी रहेगा महादेव की सेवा
महाकाल मंदिर में भक्ति का यह क्रम केवल भस्म आरती तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरा दिन बाबा की विशेष सेवा और पूजा अर्चना में बीतता है, जिसमे भोलेनाथ को अलग अलग रूप देकर सजाया जाता है भस्म आरती के संपन्न होने के बाद दद्योदक आरती की जाती है, इसके बाद दोपहर की भोग आरती होगी, जिसमे मौसम के अनुसार भोलेनाथ को भोग लगाया जाता है, फिर शाम को भव्य संध्या आरती का आयोजन होता है और अंत में शयन आरती की जाएगी, बाबा महाकाल पूरे दिन अपने भक्तों को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देकर उन पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं
दर्शन व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए जरूरी जानकारी
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओ की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुगम दर्शन के बहुत ही अच्छे इंतजाम किए है, आम श्रद्धालुओं को महाकाल लोक के रास्ते मानसरोवर गेट से मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है और वहीं, जिन भक्तों को जल्दी दर्शन करना है, उनके लिए समिति द्वारा अलग से 250 रुपये की रसीद वाली विशेष व्यवस्था भी उपलब्ध है, जहा उन्हें दूसरे रास्ते से सीधे प्रवेश दिया जा रहा है महाकाल मंदिर की एक और खास मान्यता है की जूना महाकाल के दर्शन के बिना महाकाल की यात्रा अधूरी मानी जाती है, यह मंदिर मुख्य परिसर में ही स्थित है, इसलिए अगर आप महाकाल दर्शन के लिए आए है, तो जूना महाकाल के दर्शन जरूर करे ताकि आपकी उज्जैन यात्रा पूरी और सफल हो सके, जय महाकाल

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.
Tags
-
Home
-
Menu
