Begin typing your search above and press return to search.

Mahakal Bhasm Aarti Live Today : उज्जैन से लाइव : भस्म आरती में दिखा अद्भुत नजारा, आप भी घर बैठे करें बाबा महाकाल के सुंदर और दिव्य स्वरूप के दर्शन

Mahakal Bhasm Aarti Live Today : धर्म की नगरी उज्जैन में आज बुधवार की सुबह आस्था और भक्ति का एक अद्भुद नजारा देखने को मिल रहा है, कड़ाके की ठंड और चारों ओर छाए घने कोहरे के बावजूद बाबा महाकाल के भक्तो के उत्साह में कोई कमी नही दिख रही

Mahakal Bhasm Aarti Live Today  : उज्जैन से लाइव : भस्म आरती में दिखा अद्भुत नजारा, आप भी घर बैठे करें बाबा महाकाल के सुंदर और दिव्य स्वरूप के दर्शन
X

Mahakal Bhasm Aarti Live Today : उज्जैन से लाइव : भस्म आरती में दिखा अद्भुत नजारा, आप भी घर बैठे करें बाबा महाकाल के सुंदर और दिव्य स्वरूप के दर्शन

By Uma Verma

Mahakal Bhasm Aarti Live Today 21 Jan 2026 : उज्जैन : धर्म की नगरी उज्जैन में आज बुधवार की सुबह आस्था और भक्ति का एक अद्भुद नजारा देखने को मिल रहा है, कड़ाके की ठंड और चारों ओर छाए घने कोहरे के बावजूद बाबा महाकाल के भक्तो के उत्साह में कोई कमी नही दिख रही बर्फीली हवाओ के बीच भी श्रद्धालु रात से ही लंबी कतारों मे खड़े होकर बाबा के दर्शन का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही ब्रह्म मुहूर्त में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के मंदिर के पट खुले, पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा, भक्तों की भीड़ और उनकी अटूट श्रद्धा को देखकर ऐसा लग रहा था मानो शिव भक्ति के आगे मौसम का कोई मोल ही नहीं है

Mahakal Bhasm Aarti Live Today 21 Jan 2026 : भोलेनाथ का श्रृंगार

मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, दिन की शुरुआत बाबा के जल अभिषेक के साथ हुई, इसके बाद भगवान महाकाल को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से शाही स्नान कराया गया, आज बाबा का श्रृंगार बेहद अलौकिक और मनमोहक लग रहा है उनके मस्तक पर चंदन से तेजस्वी त्रिपुंड सजाया गया, भांग, सूखे मेवों और ताजे सुगंधित फूलों बेलपत्र और भोलेनाथ का पसंदीदा धतूरे का फुल और फल चढ़ाया गया, महादेव का ऐसा दिव्य स्वरूप तैयार किया गया की वहा मौजूद हर श्रद्धालु एकटक उन्हें निहारता रह गया यह भव्य श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, मंदिर में रोज महादेव को अलग अलग रूपो में सजाया जाता है

भस्म की वर्षा

भस्म आरती का सबसे खास और रोमांचक पल तब आता है जब महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा को पवित्र भस्म अर्पित की जाती जैसे ही सूती कपड़े से बांधकर भस्म की वर्षा भोलेनाथ पर शुरू हुई, पूरा गर्भगृह एक दिव्य खुशबू से महक उठा, शंखों की गूंज, डमरू की थाप और पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार ने वातावरण में ऐसी सकारात्मक ऊर्जा भर दी की श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगे, भोलेनाथ पर भस्म की वर्षा लगभग दो घंटे तक की जाती है, इस दिव्य आरती में भक्तो ने साक्षात महादेव के दर्शन किए

दिनभर भोलेनाथ की सेवा

महाकाल मंदिर में भक्ति का यह सिलसिला केवल सुबह तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा दिन बाबा की सेवा चलता रहता है, भस्म आरती के बाद दद्योदक आरती की जाती है, जिसके बाद दोपहर में भोग आरती की जाएगी जिसमे भोलेनाथ को मौसम के अनुसार भोग लगाया जायेगा, शाम को भव्य संध्या आरती होगी और फिर रात में शयन आरती होगी, दिन भर बाबा महाकाल अपने भक्तों को अलग अलग स्वरूपों में दर्शन देंगे,

भक्तो के लिए दर्शन वयवस्था

मंदिर समिति ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किए है आम श्रद्धालुओ को मानसरोवर गेट से प्रवेश दिया जा रहा है, और वही शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपये की विशेष रसीद वाली व्यवस्था भी है, यहाँ की एक और मान्यता है की जूना महाकाल के दर्शन के बिना महाकाल दर्शन अधुरा माना जाता है तो अलर आप उज्जैन आरहे है तो महाकाल के साथ जुना महाकाल के दर्शन जरुर करें जो मंदिर परिसर में ही स्थित है और अपनी यात्रा को पूरी करे, जय महाकाल

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story