Begin typing your search above and press return to search.

Mahakal Bhasm Aarti Live : महाकाल मंदिर में गणतंत्र दिवस की धूम : तिरंगे के रंग में रंगे बाबा भोलेनाथ, तीन रंगों वाले तिलक से हुआ अद्भुत श्रृंगार, लाइव दर्शन यहाँ

देशभर में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है और उज्जैन महाकाल मंदिर की एक खासियत है की यहाँ सभी त्यौहार को खास तरीके से मनाया जाता है और आज गणतंत्र दिवस के मौके पर यहाँ महाकाल मंदिर में त्यौहार जैसा माहोल बना हुआ है

Mahakal Bhasm Aarti Live  : महाकाल मंदिर में गणतंत्र दिवस की धूम : तिरंगे के रंग में रंगे बाबा भोलेनाथ, तीन रंगों वाले तिलक से हुआ अद्भुत श्रृंगार,  लाइव दर्शन यहाँ
X

Mahakal Bhasm Aarti Live : महाकाल मंदिर में गणतंत्र दिवस की धूम : तिरंगे के रंग में रंगे बाबा भोलेनाथ, तीन रंगों वाले तिलक से हुआ अद्भुत श्रृंगार, लाइव दर्शन यहाँ

By Uma Verma

Mahakal Bhasm Aarti Live Today 26 January 2026 : उज्जैन : देशभर में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है और उज्जैन महाकाल मंदिर की एक खासियत है की यहाँ सभी त्यौहार को खास तरीके से मनाया जाता है और आज गणतंत्र दिवस के मौके पर यहाँ महाकाल मंदिर में त्यौहार जैसा माहोल बना हुआ है आज सुबह जब मंदिर खोला गया तो भगवान महाकाल को तीन रंगों वाला तिलक लगाया गया और तिरंगे की थीम पर ही भोलेनाथ का श्रृंगार भी किया गया पुरे मंदिर को भी इन्ही तीन रंगों सफ़ेद हरा और भगवा रंग से सजाया गया

श्रृंगार और भस्म आरती

महाकाल मंदिर आज सुबह 4 बजे जब मंदिर का दरवाजा खोला गया और रोज की भांति भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत आदि से अभिषेक किया गया फिर भोलेनाथ को शुद्ध जल से स्नान कराया गया फिर मंत्रो के उचारण के साथ भोलेनाथ का अनोखा श्रृंगार किया गया उसके बाद कपूर आरती की गई उसके बाद भगवान भोलेनाथ को धतूरे का फूल धतूरे का फल और बेल पत्र चढ़ाया गया और चन्दन के साथ तीन रंगों वाला टिका लगाया गया जो हमारा राष्ट्रिय ध्वज का रंग है, फिर तीन रंगों वाले नए वस्त्र पहनाये गए गले में रुद्राक्ष की माला नाग की माला पहनाई है, उसके बाद बाबा महाकाल पर भस्म रमाया गया उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म की पोटली बनाकर भोलेनाथ पर भस्म की वर्षा की गई यह भस्म आरती 2 घंटे तक की जाती है ढोल नगाड़ो और मधुर मंत्रो से पूरा मंदिर परीसर भक्तिमय हो जाता है त्रिकालदर्शी महाकाल के दर्शन कर भक्त निहाल हो जाते है



दिन भर महाकाल की सेवा

आरती का समय : सबसे पहले भस्म आरती 4 से 6 बजे तक की जाती है उसके बाद दद्योतक आरती 7:30 से 8:15 बजे तक चलती है उसके बाद भोग आरती 10:30 से 11:15 बजे तक की जाती है जिसमे मौसम के अनुसार भोलेनाथ को भोग लगाया जाता है भोग की पूरी थाल सजाई जाती है, उसके बाद शाम को संध्या आरती होती है जो 6:30 से 7:15 बजे तक की जाती है, उसके बाद अंत में शयन आरती रात 10:30 से 11:00 बजे तक की जाती है फिर दूसरे दिन तक के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए जाये है

मंदिर से जुड़ी जानकारी

उज्जैन महाकाल मंदिर से जुडी कोई भी जानकारी के लिए आप इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 में फोन कर सकते है, महाकाल मंदिर में दर्शन आदि की जानकारी पूजा पाठ दान आदि की जानकारी के लिए आप इन नंबरों 0734-2559272, 2559277, 2559276, 2559275 पर फोन कर जानकारी घर बैठे पा सकते है

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story