Begin typing your search above and press return to search.

Maa Laksmi Ki Tasveer: हो जाएंगे बर्बाद,अगर दिवाली पर करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा में तस्वीर से जुड़ी गलतियां, जानिए क्या...

Maa Laksmi Ki Tasveer: मां लक्ष्मी की पूजा में दिवाली पर विशेष ध्यान देना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बरसती रहती है, जानिए

Maa Laksmi Ki Tasveer: हो जाएंगे बर्बाद,अगर दिवाली पर करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा में तस्वीर से जुड़ी गलतियां, जानिए  क्या...
X
By Shanti Suman

Maa Laksmi Ki Tasveer: 12 नवंबर को दिवाली है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दीपावली के मौके पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर खरीदकर घर लाने के बारें में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।नई तस्वीर या मूर्ति लाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। मां लक्ष्मी से जुड़ी हर चीज का अपना महत्व और प्रभाव है। जानते हैं दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी की कैसी मूर्ति या चित्र की पूजा करनी चाहिए और किन गलतियों को करने से हमें बचना चाहिए।

दिवाली में नहीं करें ये गलतियां

मां लक्ष्मी की तस्वीर को लेकर रखें ध्यान

  • धार्मिक मान्यता है कि कभी भी अकेले लक्ष्मी मां के चित्र का पूजन नहीं करना चाहिए। हमेशा उनके साथ गणेश व सरस्वती का पूजन लाभप्रद होता है। इस तरह धन, विद्या व शुभता की प्राप्ति एक साथ हो जाती है।
  • यदि चित्र में माता लक्ष्मी मुस्कुरा रही है तो आप सदा उनसे आशीर्वाद एवं धन प्राप्त करेंगे। देवी-देवताओं की रौद्र रूप वाली तस्वीरें घर में निगेटिविटी का संचार करती हैं।
  • ध्यान रखें कि जब भी मां लक्ष्मी का पूजन विष्णु जी एवं गणेश जी के साथ करें तो गणेश जी लक्ष्मी जी के दाहिने और एवं विष्णु जी लक्ष्मी जी के बाएं में ही होने चाहिए। सही तरीके से पूजन करने से माता लक्ष्मी खुश होती है और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
  • ऐसी तस्वीर नहीं लेनी चाहिए जिसमें मां लक्ष्मी उल्लू पर बैठी हों। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। उल्लू वाहन से आई लक्ष्मी गलत दिशा से आने वाली और जाने वाली धन का संकेत करती है। कभी भी पूजा स्थल में लक्ष्मी मां की दो मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। लक्ष्मी मां की दो मूर्तियां आस-पास तो कत्तई नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने पर घर में झगड़ा होता है।

धन देती हैं मां लक्ष्मी की ये तस्वीर

  • जिस फोटो में मां लक्ष्मी के हाथ से गिरते हुए सिक्के दिखें, हमें वहीं फोटो खरीदनी चाहिए, क्योंकि इससे वैभव का वरदान मिलता है। गिरते सिक्कों का मतलब है- हर दिशा में संपन्नता। सोने के सिक्के केवल धन और वैभव का ही प्रतीक नहीं है, इसका विस्तृत अर्थ हर तरह की संपन्नता से है। सिक्के किसी बर्तन या पात्र में गिर रहे हों तो अच्छा है
  • अगर फोटो के अंदर माता के दोनों ओर ऐरावत हाथी मौजूद हों और धन की वर्षा कर रहे हो तो इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। ठीक उसी तरह यदि सूंड में कलश लिए हुए हाथी हो तो शुभ माना जाता है। अगर हाथी पानी में खड़े हों और सिक्के बरसा रहे हों तो यह बहुत शुभ माना जाता है।लक्ष्मी मां के ऊपर हाथियों द्वारा पानी फेंकने वाली तस्वीर लाये घर
  • ध्यान देने वाली बात ये है कि कुछ तस्वीरों में लक्ष्मी मां के ऊपर हाथियों को पानी फेंकते हुए दिखाया जाता है। ये 4 हाथी चार दिशाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। सफेद रंग के हाथी पवित्रता का प्रतीक हैं। हिंदू मान्यताओं में, हाथी को बुद्धिमानी का प्रतीक भी माना जाता है।
  • अक्सर धन की प्राप्ति के बाद लोग गलत रास्ते पर चलने लगते हैं इसीलिए धन के साथ बुद्धि का मेल जरूरी है। वैभव और संपत्ति सुफल हो, इसके लिए आपको ऐसी फोटो घर में अवश्य रखनी चाहिए।
Next Story